सूरज चंदा तारे उसके - भजन (Suraj Chanda Taare Uske)


सूरज चंदा तारे उसके,
धरती आसमान,
दिन भी उसका रात भी उसकी,
उसकी सुबह और शाम,
राम की राम ही जाने राम ॥
संत जनो की रक्षा हेतु,
धनुष राम ने धारा,
दुष्टों का संहार किया,
भक्तों को पार उतारा,
पहले था ना आगे होगा,
जैसे राजा राम,
दिन भी उसका रात भी उसकी,
उसकी सुबह और शाम,
राम की राम ही जाने राम ॥

आदर और सत्कार बड़ों का,
मात पिता की पूजा,
प्राण जाए पर वचन ना जाए,
नहीं उदाहरण दूजा,
नहीं भाई कोई लक्ष्मण जैसा,
यति सदी बलवान,
दिन भी उसका रात भी उसकी,
उसकी सुबह और शाम,
राम की राम ही जाने राम ॥

मर्यादा पुरुषोत्तम की है,
लीला अजब न्यारी,
चरणों ठोकर से प्रभु की,
शिला हो गयी नारी,
राम कथा से ही मिल जाये,
सबको मुक्ति धाम,
दिन भी उसका रात भी उसकी,
उसकी सुबह और शाम,
राम की राम ही जाने राम ॥

सूरज चंदा तारे उसके,
धरती आसमान,
दिन भी उसका रात भी उसकी,
उसकी सुबह और शाम,
राम की राम ही जाने राम ॥
Suraj Chanda Taare Uske - Read in English
Suraj Chanda Tare Usake, Dharati Aasaman, Din Bhi Usaka Raat Bhi Usaki, Usaki Subah Aur Shaam, Ram Ki Ram Hi Jaane Ram ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मेहंदीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा - भजन

मेहंदीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा, इसके दर से ना कोई भी खाली गया, जो आया मुरादें मिली है उसे, इसके दर से ना कोई सवाली गया, मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥

बोलो सदा जयकार, पवनसुत महाबली की - भजन

बोलो सदा जयकार, पवनसुत महाबली की ॥

वीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है - भजन

वीर बजरंगबली, मुझे तेरा सहारा है, माँ अंजनी के लाल, तूने लाखों को तारा है, वीर बजरंगबलि, मुझे तेरा सहारा है ॥

हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के: भजन

हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के, हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के, वही बोलेंगे जय जय जय सियाराम, वही बोलेंगे जय जय जय सियाराम, हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के ॥

बारात भोले की - भजन

नंदी पे चली है बारात भोले की, सबसे अलग है यो बात भोले की, अरे शूकर नाचे शनिचर नाचे, संग में भूत पुशाचर नाचे, देख ले तू गोरां यो ठाठ भोले की...