वृषभानु नन्दिनी जगत वन्दिनी - भजन (Vrishbhanu Nandini Jagat Vandini)


राधा रानी से भावपूर्ण प्रार्थना :
वृषभानुनन्दिनी जगत वन्दिनी
वृषभानु नन्दिनी जगत वन्दिनी,
तुम दया की खान हो ।
मम हिय में भर दो प्रेमभक्ति,
तुम तो भक्ति ज्ञान हो ॥

प्रभु भक्ति की तू है मूरत,
तू है माँ ममतामयी ।
कृपा रूपी तू है सागर,
मातु तू करुणामयी ॥

हे राधिके ले श्याम को संग,
मुझे दर्शन दीजिये ।
सब दुर्गुणों से दूर करके,
पार भव से कीजिये ॥
भक्तिभारत भजन

जगत रूपी नाव की,
जननी तुम्हीं पतवार हो ।
कोई न भव से पार करता,
मातु खेवनहार हो ॥

कर कृपा रख हाथ सिर पर,
चरण रज अब दीजिये ।
कान्त है माँ पुत्र तेरा,
शरण इसको लीजिये ॥

दोहा :
है अबोध बालक तेरा,
रखना माता ध्यान ।
ले शरण में कान्त को,
कर दे माँ कल्यान ॥1॥

कृपा करो हे राधिके,
भरो प्रेम की रंग ।
एकबार मोहि दरश दे,
श्री मनमोहन के संग ॥2॥
Vrishbhanu Nandini Jagat Vandini - Read in English
Vrshabhanu Nandini Jagat Vandini, Tum Daya Ki Khan Ho। Maam Haay Mein Bhar Do Premabhakti, Tum to Bhakti Gyan Ho ॥
Bhajan Vrishbhanu Nandini BhajanRadha Rani BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanVrindavan BhajanJanmashtami BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanShri Radha Krishna BhajanFagan Mela BhajanShri Radha Rani Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभु राम भी ऋणी है - भजन

पवन तनय संकट हरण, मंगल मूर्ती रूप। राम लखन सीता सहित,हृदय बसहुँ सुर भूप॥ प्रभु राम भी ऋणी है हनुमान जी तुम्हारे। सब काम राम जी के, तुमने सदा संवारे॥

बजरंगबली मेरी नाव चली - भजन

बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना। हे महावीरा हर लो पीरा..

तेरा गुड़गांव में धाम, मेरी मात शीतला महारानी - भजन

तेरा गुड़गांव में धाम, हो धाम ! मेरी मात शीतला महारानी । माँ के माथे पै टीका साज रहा ।

बालाजी ने ध्याले तू: भजन

मंगलवार शनिवार, बालाजी ने ध्याले तू, थोड़ो सो सिंदूर चढ़ाकर, मन का चाया पाले तू ॥

श्री बागेश्वर धाम की, जय बोलो - भजन

जय बोलो जय बोलो, जय बोलो, श्री बागेश्वर धाम की, जय बोलो, हनुमान जी महाराज, श्री बालाजी सरकार, धीरेन्द्र जी के हाथों, करते सबका उद्धार, देव भूमि सा लगे, ये दिव्य दरबार, जय बोलो जय बोलो, जय बोलो, श्री बागेश्वर सरकार की,
जय बोलो ॥