Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

काशी की चिता भस्म होली (Chita Bhasm Holi at Kashi)

बरसाना की प्रसिद्ध लठमार होली या मिथिला की कीचड़ होली के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन जलती चिता के बीच श्मशान घाट पर होली खेलने का अनाड़ी अंदाज नहीं देखा होगा। ऐसा सिर्फ काशी में होता है। यहां के लोग महादेव के साथ होली खेलते हैं। राख भी ऐसी नहीं होती, यह तो महाश्मशान में दिखने वाले मुर्दों की राख से तैयार होती है। ऐसी ही एक विशेषता महादेव की नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के अगले दिन भस्म की होली खेली जाती है।
कैसे मनाई जाती है चिता भस्म होली?
काशी नगरी जो कि मोक्ष की नगरी है , जहां मृत्यु भी एक उत्सव है और जहां देवाधिदेव महादेव महा शमशान मणिकर्णिका घाट पर स्वयं अपने गणों और भक्तों के साथ धधकती चिताओं के बीच चिता भस्म की होली खेलते हैं, ऐसी मान्यता है।

एक तरफ चिताएं जलती रहेंगी तो दूसरी तरफ बुझी चिताओं की राख से साधु-संत और भक्त होली खेलने में मग्न रहेंगे। डीजे, ढोल, मजीरे और डमरू की थाप के बीच लोग जमकर थिरकेंगे और हर-हर महादेव के उद्घोष से श्मशान घाट गुंजायमान रहता है।

काशी की चिता भस्म की होली के पीछे की पौराणिक कथा
❀ काशी में मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दिन बाबा विश्वनाथ माता पार्वती को अपने धाम काशी में लाते हैं, जिसे उत्सव के रूप में मनाया जाता है और तभी से रंगों के त्योहार होली की शुरुआत मानी जाती है।
❀ हर साल रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली खेली जाएगी। ऐसी मान्यता है कि स्नान के बाद बाबा अपनों के साथ मणिकर्णिका श्मशान घाट आते हैं और चिता की भस्म से होली खेली जाती है।
❀ यहां शिव के भक्त फगुआ के गीत गाते हैं और देश और दुनिया को संदेश देते हैं कि काशी में जन्म और मृत्यु दोनों उत्सव हैं। देश-दुनिया से लोग काशी में चिता भस्म की होली देखने आते हैं।
❀ इस उत्सव में देवी, देवता, यक्ष, गंधर्व, मनुष्य सभी भाग लेते हैं। काशी दुनिया का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां मृत्यु से मोक्ष तक का सफर विरह से आनंद के बीच तय होता है। ऐसे में होली जैसे महापर्व को मनाने का तरीका भी काशी नगरी में निराला है।

काशी अद्भुत है और इस अद्भुत नगरी की परंपराएं भी निराली हैं। काशी की यही परंपराएं इस अद्भुत नगरी को बाकी दुनिया से अलग करती हैं। ऐसी ही अद्भुत और अनूठी परंपरा है श्मशान घाट मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली।

Chita Bhasm Holi at Kashi in English

If the festival of Shivratri does not come, then the occasion of Holi does not come. According to the scriptures, the story of Holi is related to four incidents. First Holika and devotee Prahlad, second Kamdev and Shiva, third king Prithu and demon Dhundhi and fourth Shri Krishna and Putna.
यह भी जानें

Blogs Chita Bhasm Holi At Kashi BlogsHoli BlogsPhalguna Maas BlogsMaas BlogsHindu Pavitra Maas BlogsMahashivaratri BlogsShivji And Kamdev Blogs

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

ब्लॉग ›

Cartalax: A Cartilage-Focused Regulatory Fragment in Modern Peptide Research

Peptide science continues to expand the understanding of how short amino-acid sequences may participate in complex biological signaling systems.

पंडित जी, वैशाली गाज़ियाबाद

वैशाली, इंदिरापुरम एवं वसुंधरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित पंडित जी से आप भक्ति-भारत के द्वारा सम्पर्क कर सकते हैं।

भारत के बाहर प्रसिद्ध शिव मंदिर

भगवान शिव के कई रूप हैं और भारत के बाहर भी उनकी पूजा की जाती है। उन्हें भारत और नेपाल के लोगों द्वारा मुख्य देवता के रूप में पूजा जाता है, उन्हें हिंदू धर्म के एक महत्वपूर्ण पहलू के रूप में भी पूजा जाता है। भारत में शिव मंदिरों के अलावा भारत के बाहर भी कई शिव मंदिर हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

वेल्लिंगिरी पर्वत

वेल्लिंगिरी पहाड़ी कोयम्बटूर शहर, तमिलनाडु से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। वेल्लिंगिरी पर्वत सबसे कठिन ट्रेकिंग स्थलों में से एक है।

नवकलेवर

जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की कई अलौकिक महानताएं हैं। इनमें नवकलेवर एक बहुत बड़ा अलौकिक पर्व है। भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र की मूर्तियों को हर 12 साल में बदल दिया जाता है।

भारतीय ऋतुएँ

सभी ऋतुओं की बात करें तो एक वर्ष में कुल छह ऋतुएँ होती हैं। इस मामले में, प्रत्येक मौसम की अवधि दो महीने है।

शकुनि से जुड़ी कुछ जानकारियाँ..

शकुनि के पिता, माता, पत्नी, बेटे का क्या नाम था? युद्ध में सहदेव ने वीरतापूर्वक युद्ध करते हुए शकुनि और उलूक को घायल कर दिया और देखते ही देखते उलूक का वध दिया।

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP