चैत्र नवरात्रि 2026 व्रत के आहार और लाभ (Chaitra Navratri 2026 Vrat Foods and Benefits)

नवरात्रि का पवित्र पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। यह हिन्दू धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। चैत्र नवरात्रि 2026, 19th मार्च से शुरू हो रहा है और 27th मार्च तक चलेगा। अगर आप नवरात्रि में पूरे 9 दिनों का उपवास करने की सोच रहे हैं, तो यहां कुछ स्नैक्स, फल और खाने की चीजें हैं जिनका सेवन आप नवरात्रि के दौरान कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर को आवश्यकता के अनुसार सही मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन प्रदान करते हैं।
उपवास खाद्य पदार्थों की सूची:
साबूदाना
नवरात्रि में साबूदाना का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में स्टार्च होता है, जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है। व्रत में इसका सेवन करने से कमजोरी और ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होगी।

सूखे मेवे
व्रत के दौरान भक्तों को सूखे मेवे खाने की सलाह दी जाती है। काजू, बादाम और किशमिश का सेवन करने से पेट देर तक भरा रहता है। चैत्र नवरात्रि उपवास के दौरान वे आपको ऊर्जावान रखते हैं। साथ ही इनके सेवन से पोषक तत्व भी मिलेंगे और एनर्जी भी बनी रहेगी।

सामक चावल
सामक चावल से बने व्यंजन बहुत हल्के और पौष्टिक होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सामक चावल अन्य अनाजों की तुलना में अधिक मात्रा में फाइबर प्रदान करता है, जो स्वस्थ पाचन और नवरात्रि चैत्र व्रत के दौरान पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है।

व्रत खाखरा
व्रत खाखरा नवरात्रि उपवास के दौरान खाया जा सकता है। मोरईयो/भगर/ सिंघाड़े के आटे से बने इन खाखराओं में साबूदाना का प्रयोग प्रयोग करके खाखरा बनाये जाते हैं।

साबूदाना मिश्रण चिवड़ा
साबूदाना एक ऐसी सामग्री है, जिसे चैत्र नवरात्रि में खूब खाया जाता है। चिवड़ा से खिचड़ी, नमकीन और कई अन्य ब्यंजन बनाकर खाये जाते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2025 उपवास के दौरान कमजोरी से बचने के लिए आप इन उपरोक्त खाद्य पदार्थों और किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी और आप दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे।
Chaitra Navratri 2026 Vrat Foods and Benefits - Read in English
Chaitra Navratri 2026 is starting from 19th March and will continue till 27th March. If you are thinking of fasting for the entire 9 days of Navratri, then here are some snacks, fruits and food items that you can consume during Navratri
Blogs Chaitra Navratri 2026 Vrat Foods BlogsNavratri BlogsChaitra Navratri BlogsMaa Durga BlogsDevi Maa BlogsNavratri 2026 BlogsKanya Puja 2026 BlogsKanjak Puja Blogs
अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

ब्लॉग ›

पंचक रोहित मुहूर्त क्या है?

हिंदू ज्योतिष में पंचक रोहित मुहूर्त को महत्वपूर्ण और सफलता-उन्मुख कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ समय माना जाता है।

नर्मदा परिक्रमा यात्रा

हिंदू पुराणों में नर्मदा परिक्रमा यात्रा का बहुत महत्व है। मा नर्मदा, जिसे रीवा नदी के नाम से भी जाना जाता है, पश्चिम की ओर बहने वाली सबसे लंबी नदी है। यह अमरकंटक से निकलती है, फिर ओंकारेश्वर से गुजरती हुई गुजरात में प्रवेश करती है और खंभात की खाड़ी में मिल जाती है।

ब्रह्म मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह का एक पवित्र समय है, जिसे भारतीय आध्यात्मिक और योगिक परंपराओं में अत्यधिक शुभ माना जाता है।

वैदिक पौराणिक शंख

वैदिक पौराणिक शंख, शंख के नाम एवं प्रकार, शंख की महिमा, भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन, भीमसेन, युधिष्ठिर, नकुल, सहदेव, सहदेव, भीष्म के शंख का क्या नाम था?

पुरुषोत्तम मास या अधिक मास या मलमास!

धर्म ग्रंथों के अनुसार तीन वर्ष में एक बार पुरुषोत्तम मास आता है। इसे अधिक मास भी कहते है।