आम के पत्तों का तोरण बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (What are the things to be kept in mind while making toran of mango leaves?)

तोरण को बंदनवार भी कहा जाता है। मां लक्ष्मी के स्वागत व उन्हें प्रसन्न करने के लिए दरवाजे पर इसे लगाना शुभ माना जाता है। तोरण लगाने से घर की नाकारात्मक ऊर्जा दरवाजे से ही वापिस चली जाती है। तोरण कई तरह से बनाए जाते हैं। आम के पत्तों,धान की बालियों और गेंदे को फूलो से बना तोरण का अलग-अलग महत्व है।आम के पत्ते का तोरण कैसे बनाते है
❀ अधिकांश हिंदू धार्मिक समारोहों में सिंदूर या सिंदूर से लिपटे बर्तन में आम के पेड़ की पांच पत्ति दिखाई देती है।
❀ यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार में तोरण लगा रहे हैं तो आम के हरी पत्ती और फूलों का तोरण लगाएं।
❀ सूखे आम पत्तों, टूटे पत्तों को कभी भी तोरण के रूप में प्रयोग न करें, यह देखने में अच्छा नहीं लगता और संक्रमित पत्तों का भी प्रयोग नहीं करना चाहिए।
❀ तोरण बनाते समय आम के पत्ते सीधे रखें।

आम के पत्तों का तोरण के महत्व
❀ आम के पत्तों को मुख्य द्वार पर तोरण के रूप में लटकाने से घर में आने वाले हर व्यक्ति के साथ साकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती हैं। इससे हर काम बिना विघ्न पूरा हो जाता है।
❀ गेंदे के फूल भी आम के पत्तों के साथ लगाना शुभ माना जाता है। पीले रंग के इन फूलों का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है इसलिए कहा जाता है कि जिस घर के द्वार पर गेंदे का फूल लगाया जाता है उस घर में सुख-समृद्धि आती है।
❀ सदियों से हमारे देश में आम के वृक्ष को पूजनीय माना जाता है तभी तो किसी भी तरह के मांगलिक कार्यों में आम के पत्तों का उपयोग किया जाता है।
आम के पत्तों का तोरण द्वार पर लगाने से सभी मांगलिक कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाते हैं। बुरी शक्तियां एवं नकारात्मक ऊर्जा भी शुभ कार्य में बाधा नहीं डाल पाती हैं, इसलिए दरवाज़े पर आम के पत्तों को लटकाना बहुत शुभ माना गया है।
❀ धार्मिक मान्यता के मुताबिक आम हनुमान जी का प्रिय फल है। इसलिए जहां भी आम और आम का पत्ता होता है वहां हनुमान जी की विशेष कृपा बनी रहती है।
What are the things to be kept in mind while making toran of mango leaves? - Read in English
Toran is also called Bandanwar. It is considered auspicious to put it on the door to welcome and please Devi Lakshmi. By installing toran, the negative energy of the house goes back through the door itself. Torans are made in many ways. The toran made of mango leaves, paddy earrings and marigold flowers has different significance.
Blogs Aam Toran BlogsToran BlogsAam Ke Patte Ke Toran BlogsDevi Lakshmi BlogsAuspicious Ceremonies BlogsGriha Pravesh Blogs
अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का महत्व

अक्षय तृतीया का महत्व हिंदू धर्म में बहुत खास है। संस्कृत शब्द अक्षय का अर्थ है वह जो कभी कम न हो या अनन्त (एकांत) हो। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

भाद्रपद 2024

भाद्रपद माह हिन्दु कैलेण्डर में छठवाँ चन्द्र महीना है। जो भाद्र या भाद्रपद या भादो या भाद्रव के नाम से भी जाना जाता है।

सावन 2024

जानें! सावन से जुड़ी कुछ जानकारियाँ एवं सम्वन्धित प्रेरक तथ्य.. | सावन 2023: सावन प्रारम्भ: 4 जुलाई | सावन शिवरात्रि: 15 जुलाई | अधिक मास (सावन): 18 जुलाई - 16 अगस्त | सावन समाप्त: 31 अगस्त

नमस्कार करने के फायदे

नमस्कार भक्ति, प्रेम, सम्मान और विनम्रता जैसे दिव्य गुणों की एक सरल और सुंदर अभिव्यक्ति है।

जैन ध्वज क्या है?

जैन धर्म में जैन ध्वज महत्वपूर्ण है और इसके अनुयायियों के लिए एकता के प्रतीक के रूप में कार्य करता है। विभिन्न समारोहों के दौरान जैन ध्वज मंदिर के मुख्य शिखर के ऊपर फहराया जाता है।