🌕 गुरू पूर्णिमा - Guru Purnima

Guru Purnima Date: Sunday, 21 July 2024

गुरु पूर्णिमा त्यौहार हिंदुओं, जैनियों और बौद्धों द्वारा अपने शिक्षकों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। और शिक्षकों को सनातन धर्म शब्दावली के अनुसार गुरु कहा जाता है। इस दिन महाभारत के रचयिता वेद व्यास के जन्म दिवस होने के कारण, गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

बौद्ध धर्म के अनुयायी गौतम बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिए गये पहिले उपदेश के सम्मान में गुरु पूर्णिमा पर्व मानते हैं। सदगुरु के अनुसार: गुरु पूर्णिमा वह दिवस है जब पहली बार आदियोगी अर्थात भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग का ज्ञान देकर खुद को आदि गुरु के रूप में स्थापित किया।

सिख धर्म में केवल एक ईश्वर, और अपने दस गुरुओं की वाणी को ही जीवन के वास्तविक सत्य के रूप में मानते है। सिख धर्म का एक प्रचलित कहावत रूपी दोहा निम्न प्रकार से है:

गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागु पाँव, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताए॥

भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के छात्र भी इस पवित्र त्यौहार को बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। स्कूली छात्र-छात्राएँ गुरु वंदना व उपहारों से अपने शिक्षकों का सम्मान करते हैं, तथा उनके ऋणी होने का एहसाह कराते हैं। जैन धर्म के अनुसार, यह दिन चौमासा अर्थात चार महीने के बरसात के मौसम की शुरुआत के रूप में और त्रीनोक गुहा पूर्णिमा के रूप में मानते हैं।

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥

हिन्दी भावार्थ: गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, गुरु ही शंकर है; गुरु हि साक्षात् परब्रह्म है; उन सद्गुरु को प्रणाम ।

गुरु गूंगे गुरु बाबरे गुरु के रहिये दास,
गुरु जो भेजे नरक को, स्वर्ग कि रखिये आस!


माटी से मूरत गढ़े, सद्गुरु फूके प्राण ।
कर अपूर्ण को पूर्ण गुरु, भव से देता त्राण ॥

आइए जानते है, कुछ गुरुओं के बारे में बाबा लोकनाथ जी | संत श्री गोपीनाथ जी

संबंधित अन्य नामचौमासा (जैन), व्यास पूर्णिमा
शुरुआत तिथिआषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा
कारणमहर्षि व्यास का जन्मदिन
उत्सव विधिगुरु प्रार्थना, गुरु पूजा भजन कीर्तन, गुरु वाणी, नदी स्नान, भंडारे, मेले
Read in English - Guru Purnima
Guru Purnima festival is celebrated by Hindus, Jains, and Buddhists to pay their teachers.

संबंधित जानकारियाँ

भविष्य के त्यौहार
10 July 202529 July 202618 July 20276 July 2028
आवृत्ति
वार्षिक
समय
1 दिन
शुरुआत तिथि
आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा
समाप्ति तिथि
आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा
महीना
जून / जुलाई
कारण
महर्षि व्यास का जन्मदिन
उत्सव विधि
गुरु प्रार्थना, गुरु पूजा भजन कीर्तन, गुरु वाणी, नदी स्नान, भंडारे, मेले
महत्वपूर्ण जगह
गुरु आश्रम, गुरुद्वारा, नेपाल में राष्ट्रीय अवकाश
पिछले त्यौहार
3 July 2023, 13 July 2022, 24 July 2021

फोटो प्रदर्शनी

फुल व्यू गैलरी

Guru Purnima Wishes

Guru Purnima Wishes

Guru Purnima Wishes

Guru Purnima Wishes

Guru Purnima Wishes

Guru Purnima Wishes

वीडियो

Celebrate Guru Purnima with Sadhguru | 27 July, 2018.

Guru Purnima When The First Guru was Born.

Guru Purnima 2017 organized Isha Foundation.

Updated: Jul 02, 2023 00:05 AM

डाउनलोड भक्ति-भारत ऐप
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »

* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

आगामी त्योहार