शिवसागर शिवडोल - Sivasagar Sivadol

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ यह भारत के सबसे ऊँचे शिव मंदिरों में से एक है और असम का सबसे ऊँचा शिव मंदिर है।
◉ यह मंदिर अपनी शानदार अहोम वास्तुकला और पत्थर पर की गई बारीक नक्काशी के लिए मशहूर है।
शिवसागर शिवडोल असम के सबसे मशहूर शिव मंदिरों में से एक है जो की शिवसागर असम में स्थित है। यह भगवान शिव को समर्पित है और पूर्वोत्तर भारत के सबसे पवित्र शिव मंदिरों में से एक माना जाता है। ऐतिहासिक शिवसागर (बोरपुखुरी) टैंक के दक्षिणी किनारे पर स्थित इस मंदिर परिसर में तीन मंदिर हैं जो भगवान शिव (शिवडोल), भगवान विष्णु (विष्णुडोल) और देवी दुर्गा (देवीडोल) को समर्पित हैं।

शिवसागर शिवडोल का दर्शन समय
शिवसागर शिवडोल पूरे सप्ताह खुला रहता है और दर्शन का समय सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक है।

शिवसागर शिवडोल के मुख्य त्योहार
शिवसागर शिवडोल में महाशिवरात्रि बहुत श्रद्धा के साथ मनाई जाती है, जिसमें पूरे क्षेत्र से हजारों तीर्थयात्री आते हैं। साल भर दैनिक पूजा और विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं।

शिवसागर शिवडोल कैसे पहुँचें
शिवसागर शिवडोल असम के शिवसागर में, खूबसूरत शिवसागर टैंक के किनारे स्थित है। शिवसागर NH-37 और उसके आस-पास ऊपरी असम की सड़कों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। सिमालुगुरी जंक्शन सबसे नज़दीकी बड़ा रेलवे स्टेशन है शहर से लगभग 14–16 किमी दूर है। शिवसागर टाउन रेलवे स्टेशन शहर के केंद्र के ज़्यादा पास है मंदिर से 1 से 5 किमी के अंदर, जहाँ लोकल और कुछ चुनिंदा एक्सप्रेस ट्रेनें आती-जाती हैं। जोरहाट एयरपोर्ट सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट है।
प्रचलित नाम: शिवसागर शिव मंदिर
Sivasagar Sivadol - Read In English
Sivasagar Shivdol is one of the most famous Shiva temples in Assam, located in the town of Sivasagar. Dedicated to Lord Shiva, it is considered one of the holiest Shiva temples in Northeast India.

जानकारियां - Information

दर्शन समय
6 AM - 9 PM
मंत्र / प्रचलित जयकारा
ओम नम शिवाय
त्योहार
Shivaratri, Sawan Somwar | यह भी जानें: एकादशी
बुनियादी सेवाएं
पेयजल, प्रसाद, सीसीटीवी सुरक्षा, जूता स्टोर, पार्किंग स्थल
स्थापना
1734
समर्पित
भगवान शिव
वास्तुकला
अहोम स्थापत्य शैली

कैसे पहुचें - How To Reach

पता 📧
Dolmukh, Temple Rd Dolmukh Chariali Assam
मेट्रो 🚇
रेलवे 🚉
Simaluguri Junction
हवा मार्ग ✈
Jorhat Airport
सोशल मीडिया
निर्देशांक 🌐
26.9886415°N, 94.6331687°E

क्रमवद्ध - Timeline

6 AM - 9 PM

अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें
Updated: Aug 06, 2026 12:51 PM