ईश्वर से सम्पर्क करने का नम्बर - प्रेरक कहानी (Number To Contact GOD)


एक पुजारी और नाई दोनों मित्र थे। एक बार नाई पुजारी से कहता है - ईश्वर ऐसा क्यों करता है? वैसा क्यों करता है? यहाँ बाढ़ आ गई, वहाँ सूखा हो गया, यहाँ दुर्घटना हुई, यहाँ भुखमरी चल रही है, नौकरी नहीं मिल रही। हमेशा ही लोगों को ऐसी बहुत सारी परेशानियां देता रहता है।
उस पुजारी ने उसे एक आदमी से मिलाया जो भिखारी था, बाल बहुत बड़े थे, दाढ़ी भी बहुत बड़ी थी।
उसने नाईं को कहा- देखो इस इंसान को, जिसके बाल बड़े-बड़े हैं, दाढ़ी भी बहुत बढ़ गयी है। तुम नाई हो, तुम्हारे होते हुए ऐसा क्यों है?

नाई बोला- अरे उसने मेरे से संपर्क ही नहीं किया।
पुजारी ने कहा- यही तो बात है जो लोग ईश्वर से संपर्क करते हैं, उनका दुःख हमेशा के लिए खत्म हो जाता है। और जो लोग संपर्क ही नहीं करते वे दुःखी रहते हैं, और कहते हैं कि हम दुःखी हैं। जो संपर्क करेगा, वही तो दुःख से मुक्ति पायेगा।

ईश्वर से सम्पर्क करने का नम्बर कुछ ऐसे है। प्रतिदिन इस नंबर को डायल करें
अहम् से शून्य होजाओ, शून्यता में चले जाओ, अपने-आप को भी शून्य में मिला दो।
000 000 0000
Prerak-kahani Pujari Prerak-kahaniNai Prerak-kahaniBarbar Prerak-kahaniLogical Prerak-kahaniGOD Contact Number Prerak-kahaniBhagwan Ka Mobile No Prerak-kahani
अगर आपको यह prerak-kahani पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Latest Prerak-kahani ›

भक्ति का प्रथम मार्ग है, सरलता - प्रेरक कहानी

प्रभु बोले भक्त की इच्छा है पूरी तो करनी पड़ेगी। चलो लग जाओ काम से। लक्ष्मण जी ने लकड़ी उठाई, माता सीता आटा सानने लगीं। आज एकादशी है...

श्री तुलसी जी का चमत्कार - प्रेरक कहानी

तुलसी माला पहनने से व्यक्ति की पाचन शक्ति, तेज बुखार, दिमाग की बीमारियों एवं वायु संबंधित अनेक रोगों में लाभ मिलता है। संक्रामक बीमारी और अकाल मौत भी नहीं होती, ऐसी धार्मिक मान्यता है।

बिना श्रद्धा और विश्वास के, गंगा स्नान - प्रेरक कहानी

इसी दृष्टांत के अनुसार जो लोग बिना श्रद्धा और विश्वास के केवल दंभ के लिए गंगा स्नान करते हैं उन्हें वास्तविक फल नहीं मिलता परंतु इसका यह मतलब नहीं कि गंगा स्नान व्यर्थ जाता है।

विश्वास के आगे पंडितजी का नमन - प्रेरक कहानी

एक सेठ बड़ा धार्मिक था संपन्न भी था। एक बार उसने अपने घर पर पूजा पाठ रखी और पूरे शहर को न्यौता दिया।...

गंगाजल से भरे घड़े की आत्मा कथा - प्रेरक कहानी

संतों की एक सभा चल रही थी, किसी ने एक दिन एक घड़े में गंगाजल भरकर वहां रखवा दिया ताकि संत जन जब प्यास लगे तो गंगाजल पी सकें।