Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

तेरो लाल यशोदा छल गयो री - भजन (Tero Laal Yashoda Chhal Gayo Ri)


तेरो लाल यशोदा छल गयो री - भजन
तेरो लाल यशोदा छल गयो री,
मेरो माखन चुराकर बदल गयो री ॥
मैंने चोरी से इसे मटकी उठाते देखा,
आप खाते हुए औरो को खिलाते देखा,
नाचकर घूमकर कुछ नीचे गिराते देखा,
माल चोरी का इसे खूब लुटाते देखा,
माल चोरी का इसे खूब लुटाते देखा,
मेरे मुँह पर भी माखन मल गयो री,
तेरो लाल यशोदा छल गयो री ॥

हाथ आता ही नहीं दूर दूर रहता है,
चोर है चोर ये चोरी में चूर रहता है,
चोरी कर के भी सदा बेकसूर रहता है,
सर पे शैतानी का इसके फितूर रहता है,
सर पे शैतानी का इसके फितूर रहता है,
मेरे माखन की मटकी उड़ल गयो री,
तेरो लाल यशोदा छल गयो री ॥

हसकर मांगता है और कभी रोता है,
अपने हाथो से दही आप ही बिलोता है,
ये दिन पे दिन भला क्यों इतना हटी होता है,
न दो तो धुल में ही लौटता और सोता है,
न दो तो धुल में ही लौटता और सोता है,
मेरो आँचल पकड़कर मचल गयो री,
तेरो लाल यशोदा छल गयो री ॥

इसे समझा दे यशोदा ये तेरा बेटा है,
चोर ग्वालो का एक ये ही चोर नेता है,
मार पड़ती है इन्हे और ये मजा लेता है,
इसके बदले में जरा बंशी बजा देता है,
इसके बदले में जरा बंशी बजा देता है,
‘जया’ ‘मोती’ कान्हा की शरण गयो री,
तेरो लाल यशोदा छल गयो री ॥

तेरो लाल यशोदा छल गयो री,
मेरो माखन चुराकर बदल गयो री ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

Tero Laal Yashoda Chhal Gayo Ri in English

Tero Laal Yashoda Chhal Gayo Ri, Mero Makhan Churakar Badal Gayo Ri ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami BhajanYashoda Laal Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माता दियाँ बोलियां - भजन

फीता फीता फीता,,, जय हो! ओ ही लोग तर जाते,,, जय हो! जिन्होंने, माता का दर्शन किया।

दुलरवा लईका जस गीत: भजन

महू ल तो थोकिन तै दुलार वो.. दाई, महू तोर दुलरवा लईका ताव ll भकती भजन ल तोर गाव वो हो.... दाई ll

अंगना पधारो महारानी - भजन

अंगना पधारो महारानी, मोरी शारदा भवानी, शारदा भवानी मोरी..

चल मेरे नाल तेनु लेन ऐ आ - भजन

गल दिल वाली तेनु माये केहन आये आ, चल मेरे नाल तेनु लेन आये आ

मोरी मैया महान: भजन

मोरी मैया महान, मोरी मईया महान, मैहर की शारदा भवानी ॥

घर ऐसा देना माँ: भजन

घर ऐसा देना माँ, जो तेरे मंदिर जैसा हो, जैसा है भवन तेरा, मेरा आँगन पावन ऐसा हो, घर ऐसा देना मां, जो तेरे मंदिर जैसा हो ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP