मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ नोएडा की सबसे भीड़भाड़ वाली जगह, शांति और आध्यात्मिक स्थान। |
| ◉ कई सामाजिक कार्यों में भागीदारी। |
| ◉ पेड़ों की विविधता वाली बड़ी नर्सरी। |
शिव साईं मंदिर की स्थापना सन् 1970 में श्री कालीचरण जी द्वारा की गई थी। मंदिर परिसर के केंद्र में पुराना शिव-पार्वती मंदिर स्थापित किया गया है।
मंदिर परिसर मे प्रवेश करते ही दाहिनी ओर छोटे मंदिर की तरह आकृति के साथ नवग्रह धाम एवं यज्ञशाला के दर्शन किए जा सकते हैं। तथा प्रवेश द्वार पर एक सुंदर फव्वारा है, जिसके अंत छोर पर कैलाश पर्वत पर विराजमान भगवान शिव को दर्शाया गया है।
निर्जला एकादशी को मंदिर द्वारा वार्षिक उत्सव के रूप मे मनाया जाता है, साथ ही साथ इसी दिन एक बड़ा भंडारा आयोजित किया जाता है। मंदिर द्वारा सन् 1990 से प्राइमरी स्कूल मे मुफ्त शिक्षा सामग्री वितरित की जाती है, तथा आर्थिक रूप से वंचित लोगों के लिए निशुल्क धर्मशाला की भी व्यवस्था है।
द ग्रेट इंडिया प्लेस (GIP), डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया (DLF), गार्डन गैलेरिया नोएडा, सेंटर स्टेज मॉल, मनोरंजन पार्क - वर्ल्ड्स ऑफ वंडर, हॉटल - रेडिसन ब्लू और भीड़ वाले अट्टा मार्केट के पास स्थित होते हुए भी यह स्थान अत्यधिक मनोरम एवं शांत है।

Temple entry gate with beautiful fountain

Hawan Shala at the initial right side

Quarters in Shiv Sai Mandir

First front view of temple

Outside view with green area of Shiv Sai Mandir

Navagraha Mandapam after Hawan Shala from entry gate
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।