कई सालों बाद साल 2024 में 8 अप्रैल को एक चमत्कारी खगोलीय घटना होने जा रही है। जब पूर्ण सूर्य ग्रहण होता है तो आकाश में कुछ देर के लिए अंधेरा छा जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा एक पूर्ण संरेखण बनाते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, जिसके दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, जिसके कारण सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसा कुछ समय के लिए ही होता है।
यह 50 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा अद्भुत पूर्ण सूर्य ग्रहण 50 साल पहले देखा गया था। कहा जा रहा है कि 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण हो सकता है. यह लगभग 7.5 मिनट तक चलेगा। यह दोपहर 2.14 बजे से शुरू होकर 2.22 बजे तक रहेगा।
कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण:
यह सूर्य ग्रहण कनाडा, मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों, संयुक्त राज्य अमेरिका में दिखाई देगा।
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।अगर आपको यह हिंदी न्यूज़ पसंद है, तो कृपया
शेयर,
लाइक या
कॉमेंट जरूर करें!
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस हिंदी न्यूज़ को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें
![Add To Favorites Add To Favorites](https://www.bhaktibharat.com/theme/images/fav-icon.png)
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।