नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मुझे वो दो जो तेरा है - प्रेरक कहानी (Mujhe Woh Do Jo Tera Hai)


Add To Favorites Change Font Size
एक राजा को पता चला कि गुरु नानक उसके गाँव आने वाले हैं। राजा उनके स्वागत के लिए गाँव के बाहर खड़ा हो गया और उनको भेंट देने के लिए कीमती जेवर और अन्य सामान साथ में ले गया। जब गुरु नानक पहुँचे तो राजा ने गुरु नानक जी को वो सारा सामान भेंट किया ।
तब गुरु नानक जी ने कहा- मुझे वो दो जो तेरा है ?
राजा ने कहा- ये सारा सामान मेरा है।
गुरु जी ने कहा- ये तो प्रजा का है।
राजा ने कहा- सिहासन की गद्दी ले लो।
गुरु जी ने कहा- ये तो प्रजा की बनाई हुई है।
राजा ने कहा- मेरा परिवार आपके सामने भेंट है।
गुरु नानक जी ने कहा- ये भी कर्म के अनुसार आपको मिला है।

अंत में राजा ने कहा- हे सतगुरू जी आप ही बताये मैं ऐसा क्या भेंट करूँ जो मेरा है ?
तब गुरु जी ने बड़ी निम्रता से कहा- मुझे तेरी बनाई हुई मैं और मेरी दे दो ।
तब राजा ने मुकुट निकाल कर रख दिया और कहने लगा मैं और मेरी इसी से आती है।

तब गुरु जी ने वापस मुकुट राजा को पहनाया और कहा कि, अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए जिस जगह भी रहो, मालिक की सेवा उसकी समझकर करना और धन भी उसी का है, और मेरा इस संसार में कुछ नही है ।
तन-मन-धन सब है तेरा, बिन तेरे क्या है मेरा!

गुरु स्तुति | गुरु पादुका स्तोत्रम् | श्री गुरु अष्टकम | गुरु मेरी पूजा, गुरु गोबिंद, गुरु मेरा पारब्रह्म | गुरु भजन
यह भी जानें

Prerak-kahani Guru Prerak-kahaniGurudev Prerak-kahaniGuru Purnima Prerak-kahaniVyasa Purnima Prerak-kahaniGuru Nanak Jayanti Prerak-kahaniSikhkhism Prerak-kahaniSikh Prerak-kahaniSant Ravidas Prerak-kahaniRavidas Jayanti Prerak-kahani

अगर आपको यह prerak-kahani पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस prerak-kahani को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

Latest Prerak-kahani ›

भगवान की कृपा से ही सब मिलता है - प्रेरक कहानी

एक राजा था, वह जब पूजा के लिए मंदिर जाता, तो 2 भिखारी उसके दाएं और बाएं बैठा करते।..

छोटी सी गौरैया का श्रीकृष्ण पर विश्वास - प्रेरक कहानी

भगवन बोले: अपने घोंसले में तीन सप्ताह के लिए भोजन का संग्रह करो। आइये हम भी तब तक इस घंटी के नीचे विश्राम करे जब तक ये हमारे लिए उठाई ना जाये...

एक छोटी सी मदद - प्रेरक कहानी

शनिवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे जय कार्यालय से घर लौट रहा था। कुछ दूर जाने पर उसे सड़क किनारे एक युवती दिखाई दी..

करोड़ों की दौड़ खोया हुआ सुकून - प्रेरक कहानी

दिल्ली के एक छोटे से मोहल्ले में सोहन नाम का एक युवक रहता था। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे..

सिद्धियों का उचित प्रयोग ही करें - प्रेरक कहानी

चार विद्वान ब्राह्मण मित्र थे। एक दिन चारों ने संपूर्ण देश का भ्रमण कर हर प्रकार का ज्ञान अर्जित करने का निश्चय किया।...

जीवन का, जीवन बीमा - प्रेरक कहानी

दो मित्र थे, बड़े परिश्रमी और मेहनती। अपने परिश्रम से दोनों एक दिन बड़े सेठ बन गए। दोनों ने बड़ा व्यवसाय खड़ा कर लिया। पहले सेठ ने अपनी सारी संपत्ति का बीमा करवा लिया।...

दो बहते पत्तों की कहानी - प्रेरक कहानी

एक समय की बात है, गंगा नदी के किनारे पीपल का एक पेड़ था। पहाड़ों से उतरती गंगा पूरे वेग से बह रही थी कि अचानक पेड़ से दो पत्ते नदी में आ गिरे।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP