अब मैं सरण तिहारी जी - भजन (Ab Main Saran Tihari Ji)


अब मैं सरण तिहारी जी,
मोहि राखौ कृपा निधान ॥
अजामील अपराधी तारे,
तारे नीच सदान ।
जल डूबत गजराज उबारे,
गणिका चढी बिमान ॥

अब मैं सरण तिहारी जी,
मोहि राखौ कृपा निधान ॥

और अधम तारे बहुतेरे,
भाखत संत सुजान ।
कुबजा नीच भीलणी तारी,
जागे सकल जहान ॥

अब मैं सरण तिहारी जी,
मोहि राखौ कृपा निधान ॥

कहँ लग कहूँ गिणत नहिं आवै,
थकि रहे बेद पुरान ।
मीरा दासी शरण तिहारी,
सुनिये दोनों कान ॥

अब मैं सरण तिहारी जी,
मोहि राखौ कृपा निधान ॥
अब मैं शरण तिहारी जी,
मोहि राखौ कृपा निधान ॥
Ab Main Saran Tihari Ji - Read in English
Ab Main Saran Tihari Ji, Mohi Rakhau Kripa Nidhan | Ajamill Aparadhi Tare, Tare Nich Sadan
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanMeera BhajanMeera Bai BhajanTripti Shakya Bhajan

अन्य प्रसिद्ध अब मैं सरण तिहारी जी - भजन वीडियो

अब मैं सरण तिहारी जी - राधा सोआमी सत्संग

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए - भजन

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए। जुबा पे राधा राधा, राधा नाम हो जाए॥ जब गिरते हुए मैंने तेरे नाम लिया है..

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी - भजन

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी, राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी, आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी...

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे - भजन

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे, महारानी लागे...

लक्ष्मी भजन

.दीपावली पूजा, धनतेरस पूजा एवं श्री कुबेर पूजा में सबसे अधिक भेजने वाले भजन], मंत्र, आरती तथा गीत।