अम्बे के हम है दीवाने: भजन (Ambe Ke Hum Hai Deewane)


अम्बे के हम है दीवाने,
चले माँ को मनाने,
माँ को मनाने चले,
माँ को मनाने,
माता के दर्शन पाने,
चले माँ के दीवाने,
अम्बे के हम हैं दिवाने,
चले माँ को मनाने ॥
पर्वत की चोटी पे डेरा है डाला,
सारे जहाँ से ये धाम निराला,
झूमें नाचे गाएं चले माँ को मनाने,
अम्बे के हम हैं दिवाने,
चले माँ को मनाने ॥

छोड़ के दुनिया के काम ये सारे,
माँ की शरण जाएं माँ के दुलारे,
चरणों में सबकुछ लुटाने,
चले माँ को मनाने,
अम्बे के हम हैं दिवाने,
चले माँ को मनाने ॥

लाल चुनरिया गले में है डाली,
हाथों में लाल ध्वजा देखो है प्यारी,
जयकारा माँ का लगाने,
चले माँ को मनाने,
अम्बे के हम हैं दिवाने,
चले माँ को मनाने ॥

आँचल पकड़ कोई माँ को मनाए,
झोली फैलाके कोई शीश झुकाएं,
वरदान मैया से पाने,
चले माँ को मनाने,
अम्बे के हम हैं दिवाने,
चले माँ को मनाने ॥

अम्बे के हम है दीवाने,
चले माँ को मनाने,
माँ को मनाने चले,
माँ को मनाने,
माता के दर्शन पाने,
चले माँ के दीवाने,
अम्बे के हम हैं दिवाने,
चले माँ को मनाने ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन
Ambe Ke Hum Hai Deewane - Read in English
Ambe Ke Hum Hai Deewane, Chale Maan Ko Manane, Maan Ko Manane Chale, Maan Ko Manane, Mata Ke Darshan Paane, Chale Maan Ke Deewane, Ambe Ke Hum Hain Deewane, Chale Maan Ko Manane ॥
Bhajan Ambe Gauri BhajanMaa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanGupt Navratri BhajanNarayani Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरौ ललना - भजन

जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना, तेरौ ललना नंदरानी तेरौ ललना...

फागण आयो रंगीलो महीनों श्याम - भजन

फागण आयो रंगीलो महीनों श्याम, म्हारा होसी सगळा काम, फागणियो प्यारो आय गयो

रिद्धि सिद्धि के संग में, हे गौरी लाल पधारो: भजन

रिद्धि सिद्धि के संग में, हे गौरी लाल पधारो, सब बाधा विघन मिटा कर, सब बाधा विघन मिटा कर, मेरे कारज सभी संवारो, रिद्धि सिद्धी के संग में, हे गौरी लाल पधारो ॥

गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे: भजन

इनकी शरण में आओगे, सुख सम्रद्धि पाओगे, भव सागर से तरना है, इनका दर्शन करना है, ज़िन्दगी में तेरे, खुशियाँ भर जाए रे,
गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे ॥

आना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में - भजन

आना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में, मंगल कारज हो जब, हमारे घर आँगन में, दर्शन दिखाना तुम, हमको ऐ देवा, आना होके सवार, मूषक वाले वाहन में, आना गणपतिं देवा, हमारे घर कीर्तन में ॥