भक्तो का कल्याण करे रे, मेरा शंकर भोला - भजन (Bhakto Ka Kalyan Kare Re Mera Shankar Bhola)


भक्तो का कल्याण करे रे,
मेरा शंकर भोला,
हर मुश्किल आसान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शम्भू भोला ॥
विष का प्याला पिने वाले,
नीलकंठ कहलाने वाले,
सबको अमृत दान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
हर मुश्किल आसान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शम्भू भोला ॥

तीसरा नेत्र जब भी खोले,
जल थल धरती अम्बर डोले,
दूर सबका अभिमान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
हर मुश्किल आसान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शम्भू भोला ॥

जटाजूट तन भस्म रमाए,
त्रिलोकी के नाथ कहाए,
नवयुग का निर्माण करे रे,
मेरा शंकर भोला,
हर मुश्किल आसान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शम्भू भोला ॥

भटके को शिव राह दिखाए,
हर संकट को दूर भगाए,
‘सितारा’ सुख परवान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
हर मुश्किल आसान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शम्भू भोला ॥

भक्तो का कल्याण करे रे,
मेरा शंकर भोला,
हर मुश्किल आसान करे रे,
मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शंकर भोला,
ओ मेरा शम्भू भोला ॥
Bhakto Ka Kalyan Kare Re Mera Shankar Bhola - Read in English
Bhakto Ka Kalyan Kare Re, Mera Shankar Bhola, Har Mushkil Aasan Kare Re, Mera Shankar Bhola, O Mera Shankar Bhola, O Mera Shambhu Bhola ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बेद की औषद खाइ कछु न करै: माँ गंगा माहात्म्य

माँ गंगा मैया का गरिमामय माहात्म्य॥ बेद की औषद खाइ कछु न करै बहु संजम री सुनि मोसें ।..

चलो मन गंगा जमुना तीर - भजन

चलो मन गंगा जमुना तीर, गंगा जमुना निर्मल पानी, शीतल होत शरीर...

गंगा किनारे चले जाणा - भजन

मिटदि है मूरत, जिन्दी ये वाणी है, गंगा किनारे चले जाणा, मुड़के फिर नहीं आणा..

शिव की जटा से बरसे, गंगा की धार है: भजन

शिव की जटा से बरसे, गंगा की धार है, गंगा की धार है, महीना ये सावन का है, छाई बहार है ॥

मानो तो मैं गंगा माँ हूँ - भजन

मानो तो मैं गंगा माँ हूँ, ना मानो तो बहता पानी, जो स्वर्ग ने दी धरती को, में हूँ प्यार की वही निशानी...