गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

होली खेल रहे नंदलाल - होली भजन (Holi Bhajan: Holi Khel Rahe Nandlal)


होली खेल रहे नंदलाल - होली भजन
भगवान कृष्ण के बचपन का निवास ब्रज क्षेत्र यानी मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना होली के लिए भारत मे सबसे अधिक प्रसिद्ध है। होली में गाये जाने वाले भजनों में से एक भजन।
होली खेल रहे नंदलाल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ।
वृंदावन कुञ्ज गलिन में,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥

नंदगांव के छैल बिहारी,
बरसाने कि राधा प्यारी ।
हिलमिल खेले गोपी ग्वाल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥

ढापडोल मजीरा बाजे,
कहना मुख मुरली साजे ।
ए री सब नाचत दे दे ताल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥

याने भर पिचकारी मारी,
रंग में रंग दारी सारी ।
ए री मेरे मुख पर मलो गुलाल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥

होली खेल रहे नंदलाल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ।
वृंदावन कुञ्ज गलिन में,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥

भजन का अन्य रूप
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
अरे मेरे मुँह पे मलो गुलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥

लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
अरे मेरी चली ना कोई चाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥

मेरी रंग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
मेरी रंग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
में तो पड़ी हाल बेहाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥

मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मैं कर दई हरी और लाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥

होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में॥

Holi Bhajan: Holi Khel Rahe Nandlal in English

Holi Khel Rahe Nandalal Vrindavan Kunj Galin Mein। Vrindavan Kunj Galin Mein, Vrindavan Kunj Gali
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanHoli BhajanPhalguna BhajanIskcon Bhajan

अन्य प्रसिद्ध होली खेल रहे नंदलाल - होली भजन वीडियो

Parkash Rutha

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आया मैं तेरे दरबार माँ - भजन

आया मैं तेरे दरबार माँ, आया मैं तेरे, दरबार माँ, मुझे तेरा सहारा , ओ तेरा, सहारा मईया, तेरा सहारा ॥ आया मैं तेरे, दरबार माँ, मुझे तेरा सहारा ॥

म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ: भजन

म्हारा कीर्तन मे रस बरसाओ, आओ जी गजानन आओ ॥

विनती सुनलो मेरे गणराज: भजन

विनती सुनलो मेरे गणराज आज भक्ति क़ा फल दीजिये, पहले तुमको मनाता हूँ मै देवा कीर्तन सफल कीजिए ॥

मंगल मूर्ति रूप लेकर गणपति जी आ गए: भजन

मंगल मूर्ति रूप लेकर गणपति जी आ गए, भक्त जनों के दिल पर देवा दूर दूर तक छा गए, गणपति बप्पा मोरया मंगलमूर्ति मोरया ॥

तेरे दरशन को गणराजा, तेरे दरबार आए है: भजन

सुना है ताजे फूलों के, तुम्हे गजरे सुहाते है, सुना है ताजे फूलों के, तुम्हे गजरे सुहाते है, बागों से ‘सुमन योगी’, सुगन्धित फुल लाए है,
तेरे दरशन को गणराजा, तेरे दरबार आए है ॥

जय गणेश गौरी नंदन:भजन

जय गणेश गौरी नंदन दीन के दयाला, भक्तों के अंतर में कीजिए उजाला, जय गणेश गौरी नंदन ॥

गणेश भजन

श्री गणेश मंदिर, विनायक मंदिर, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, शुभ कार्य एवं ग्रह प्रवेश मे गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री गणेश भजन..

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP