जय जय गणपति गजानंद, तेरी जय होवे - भजन (Jai Jai Ganpati Gajanand Teri Jai Hove)


जय जय गणपति गजानंद,
तेरी जय होवे,
जाऊं तोपे बलिहारी,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे ॥रिद्धि सिद्धि के दाता,
आप कहाते हो,
बिगड़ी हम सब की,
बाबा आप बनाते हो,
जय जय गिरिजा के नंदन,
जय जय गिरिजा के नंदन,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे ॥

तेरा गजमुख रूप,
सभी भक्तों को भाया है,
सब देवो ने मिलकर,
गुणगान सुनाया है,
तेरी सुंदर मोहिनी मूरत,
तेरी सुंदर मोहिनी मूरत,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे ॥

सेवा में खड़े है तेरी,
आज पधारो जी,
गोते खाये ये नैया,
आज सम्भालो जी,
कही डूब ना जाये जीवन,
कही डूब ना जाये जीवन,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे ॥

जय जय गणपति गजानंद,
तेरी जय होवे,
जाऊं तोपे बलिहारी,
तेरी जय होवे,
जय जय गणपति गजानन्द,
तेरी जय होवे ॥
Jai Jai Ganpati Gajanand Teri Jai Hove - Read in English
Jai Jai Ganpati Gajanand, Teri Jai Hove, Jaun Tope Balihari, Teri Jai Hove, Jai Jai Ganpati Gajanand, Teri Jai Hove ॥
Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री - भजन

जिस भजन में राम का नाम ना हो, उस भजन को गाना ना चाहिए।..

सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है - भजन

सारे जहाँ के मालिक तेरा ही आसरा है, राजी हैं हम उसी में जिस में तेरी रजा है...

करलो करलो चारो धाम, मिलेंगे कृष्ण, मिलेंगे राम

करलो करलो चारो धाम, मिलेंगे कृष्ण, मिलेंगे राम जीवन सफल उसी का समझो, जिसने किया ये धाम

तुम करुणा के सागर हो प्रभु - भजन

तुम करुणा के सागर हो प्रभु, मेरी गागर भर दो थके पाँव है...

तुम्हीं में ये जीवन जिए जा रहा हूँ - भजन

तुम्हीं में ये जीवन जिए जा रहा हूँ, जो कुछ दे रहें हो लिए जा रहा हूँ ॥ तुम्हीं से चला करती प्राणों की धड़कन...