जन्मे श्री कृष्ण कन्हैया: कृष्ण भजन (Janme Shri Krishna Kanhaiya)


जन्मे श्री कृष्ण कन्हैया जब,
कारागार के टूटे ताले थे,
टूटे थे भाई टूटे थे,
कारागार के टूटे ताले थे,
सो गए थे सारे प्रहरी वो,
जो पहरा देने वाले थे,
जन्में श्री कृष्ण कन्हैया जब,
कारागार के टूटे ताले थे ॥
भादो की अंधेरी काली रात,
घनघोर घटा ने की बरसात,
टोकरी उठा वसुदेव चले,
सोए जिसमे बंसी वाले थे,
जन्में श्री कृष्ण कन्हैया जब,
कारागार के टूटे ताले थे ॥

जब उतरे यमुना के जल में,
लहरें थी उठी छूने को चरण,
वर्षा से बचाने शेषनाग,
बन छतरी छाने वाले थे,
जन्में श्री कृष्ण कन्हैया जब,
कारागार के टूटे ताले थे ॥

यशोदा के संग बालक को लिटा,
उसकी बिटिया संग लेके चले,
फिर जल्दी लौटे जेल में वो,
होने को आए उजाले थे,
जन्में श्री कृष्ण कन्हैया जब,
कारागार के टूटे ताले थे ॥

नंदलाला के आने की खबर,
सुन दर्श को आए नर नारी,
अब कंस के जीवन के सारे,
दिन पूरे होने वाले थे,
जन्में श्री कृष्ण कन्हैया जब,
कारागार के टूटे ताले थे ॥
BhaktiBharat Lyrics

जन्मे श्री कृष्ण कन्हैया जब,
कारागार के टूटे ताले थे,
टूटे थे भाई टूटे थे,
कारागार के टूटे ताले थे,
सो गए थे सारे प्रहरी वो,
जो पहरा देने वाले थे,
जन्में श्री कृष्ण कन्हैया जब,
कारागार के टूटे ताले थे ॥







Janme Shri Krishna Kanhaiya - Read in English
Janme Shri Krishna Kanhaiya Jab, Karagar Ke Tute Tale The, Tute The Bhae Tute The, Karagar ke Tute Tale The, So Gaye The Sare Prahari Vo, Jo Pahara Dene Wale The, Janme Shri Krishna Kanhaiya Jab, Karagar Ke Tute Tale The ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami BhajanYashoda Laal Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे विनय विनायक विनती करा: भजन

हे विनय विनायक विनती करा, म्हारे आंगन आप पधारो जी, निर्बल रा बल प्रभु आप ही हो, निर्धन रा धन प्रभु आप ही हो, मन मंदिर में सत्कार करा, म्हारे आंगन आप पधारो जी ॥

जय जय गणपति गौरी नंदन: भजन

जय जय गणपति गौरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु, तुम रिद्धि सिद्धि के हो दाता, हम भक्तन पर बलिहारी प्रभु, जय जय गणपति गौंरी नंदन, हम आए शरण तिहारी प्रभु ॥

मेरे घर गणपति जी है आए: भजन

मेरे घर गणपति जी है आए, मेरे घर गणपति जी है आये, मैं अपने दुःख को, मैं अपने दुःख को हूँ बिसराये, वो खुशियां अपने साथ है लाए,
मेरे घर गणपति जी है आए ॥

गणपति गजवदन वीनायक: भजन

गणपति गजवदन वीनायक, थाने प्रथम मनावा जी, आना कानी मत ना करीयो, थारी किरपा चावा जी, गणपति गजवदन विनायक, थाने प्रथम मनावा जी ॥

घुमतड़ा घर आवो, ओ म्हारा प्यारा गजानन: भजन

घुमतड़ा घर आवो, ओ म्हारा प्यारा गजानन, खेलतड़ा घर आवो, ओ म्हारा प्यारा गजानन ॥