करो कृपा कुछ ऐसी, तेरे दर आता रहूँ - भजन (Karo Kripa Kuchh Aisi, Tere Dar Aata Rahun)


करो कृपा कुछ ऐसी,
तेरे दर आता रहूँ,
तुम रूठो मुझसे भले चाहे,
पर मैं मनाता रहूं,
करों कृपा कुछ ऐसी,
तेरे दर आता रहूँ ॥
जहान में कौन,
मेरे दुःख को समझ पाएगा,
जहान में कौन,
मेरे दुःख को समझ पाएगा,
तू ही हमदर्द है मेरा,
तुझे सुनाता रहूं,
करों कृपा कुछ ऐसी,
तेरे दर आता रहूँ ॥

तेरी चौखट से,
उठ के दूर कहीं जाऊं ना,
तेरी चौखट से,
उठ के दूर कहीं जाऊं ना,
तमाम उम्र तेरे साथ,
मैं बिताता रहूं,
करों कृपा कुछ ऐसी,
तेरे दर आता रहूँ ॥

मेरा अरमान है इतना,
जो तू पूरा कर दे,
मेरा अरमान है इतना,
जो तू पूरा कर दे,
बैठा मेरे सामने हो तू,
और मैं सजाता रहूं,
करों कृपा कुछ ऐसी,
तेरे दर आता रहूँ ॥

‘चित्र विचित्र’ की दीवानगी,
को मत पूछो,
‘चित्र विचित्र’ की दीवानगी,
को मत पूछो,
अपनी हस्ती को बनके पागल,
मैं मिटाता रहूं,
करों कृपा कुछ ऐसी,
तेरे दर आता रहूँ ॥

करो कृपा कुछ ऐसी,
तेरे दर आता रहूँ,
तुम रूठो मुझसे भले चाहे,
पर मैं मनाता रहूं,
करों कृपा कुछ ऐसी,
तेरे दर आता रहूँ ॥
Karo Kripa Kuchh Aisi, Tere Dar Aata Rahun - Read in English
Karo Kripa Kuchh Aisi, Tere Dar Aata Rahoon, Tum Rootho Mujhse Bhale Chaahe, Par Main Manaata Rahoon, Karon Kripa Kuchh Aisi, Tere Dar Aata Rahoon ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

आये है दिन सावन के - भजन

आये है दिन सावन के, गंगा जल से भर के गगरिया, गंगा जल से भर के गगरिया, शिव को कावड़ चढ़ावन के, आये हैं दिन सावन के,
आये हैं दिन सावन के ॥

हमारे साथ श्री महाकाल, तो किस बात की चिंता - भजन

हमारे साथ श्री महाकाल, तो किस बात की चिंता, शरण में रख दिया जब माथ, तो किस बात की चिंता...

महेश वंदना: किस विधि वंदन करू तिहारो - भजन

किस विधि वंदन करू तिहारो - औघड़दानी त्रिपुरारी, बलिहारी - बलिहारी - जय महेश बलिहारी ॥

भोले ऐसी भांग पिला दे, जो तन मन में रम जाए: भजन

भोले ऐसी भांग पिला दे, जो तन मन में रम जाए, तन मन में रम जाए भोले, रोम रोम बस जाए, कोई लाख जतन कर हारे, उतरे ना उतराए, भोलें ऐसी भांग पिला दे, जो तन मन में रम जाए ॥