मेरो खोय गयो बाजूबंद - होली रसिया (Mero Khoy Gayo Bajuband)


ऊधम ऐसा मचा ब्रज में, सब केसर रंग उमंगन सींचें
चौपद छज्जन छत्तन, चौबारे बैठ के केसर पीसें ।
भर पिचकारी दई पिय को, पीछे से गुपाल गुलाल उलीचें
अरे एक ही संग फुहार पड़ें, सखी वह हुए ऊपर मैं हुई नीचे ।
ऊपर-नीचे होते-होते, हो गया भारी द्वंद
ना जाने उस समय मेरा, कहाँ खो गया बाजूबन्द ॥
हो मेरा, हो मेरा, हो मेरा
उधम ऐसो मच्यो बृज में,
सब केसर उमंग मन सींचे,
क्यों पद्माकर छज्जन थाकन,
बैठत छाजत केसर पीसे,
दे पिचकारी भगी पिय को,
पछे से गोपाल गुलाल उलीचे,
एकहि संग वहार पिटे,
सखी वो भये ऊपर मैं भई नीचे,
ऊपर निचे हे सखी हे गयो भारी बंद,
ना जाने वा समय कहाँ,
मेरो खोय गयो बाजूबंद।
दै पिचकी भजी भीजी तहां पर, पीछे गुपाल गुलाल उलीचे ।
एक ही सग यहाँ रपटे सखी ये भए ऊपर वे भई नीचे ।

मेरो खोय गयो बाजूबंद,
रसिया होरी में,
होरी में, होरी में,
होरी में, होरी में,
मेरो खोय गयो बाजूबंद,
रसिया होली में ।

बाजूबंद मेरे बड़ो रे मोल को,
तो पे बनवाऊँ पुरे तोल को,
नन्द के परजंद,
रसिया होरी में,
मेरो खोय गयो बाजूबंद,
रसिया होली में।

सास लड़ेगी मेरी नंदुल लड़ेगी,
खसम की सिर पे मार पड़ेगी,
हे जाय सब रस भंग,
रसिया होरी में,
मेरो खोय गयो बाजूबंद,
रसिया होली में ।

उधम तेने लाला बहुत मचायो,
लाज शरम जाने कहाँ धरी आयो,
मैं तो होय गई तोसे तंग,
रसिया होरी में,
मेरो खोय गयो बाजूबंद,
रसिया होली में।

तेरी मेरी प्रीत पुराणी,
तुमने मोहन नाय पहचानी,
मोकू ले चल अपने संग,
रसिया होरी में,
मेरो खोय गयो बाजूबंद,
रसिया होली में।

मेरो खोय गयो बाजूबंद,
रसिया होरी में,
होरी में, होरी में,
होरी में, होरी में,
मेरो खोय गयो बाजूबंद,
रसिया होली में।
Mero Khoy Gayo Bajuband - Read in English
Mero Khoy Gayo Bajuband, Rasiya Hori Mein, Hori Mein, Hori Mein, Hori Mein, Hori Mein, Mero Khoy Gayo Bajuband, Rasiya Holi Mein।
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanHoli BhajanPhalguna BhajanIskcon Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मेरो खोय गयो बाजूबंद - होली रसिया वीडियो

राम अवतार शर्मा

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरी जय हो गणेश - भजन

तेरी जय हो गणेश, किस जननी ने तुझे जनम दियो है,..

गजानंद आँगन आया जी - भजन

म्हारा माँ गौरी का लाल, गजानंद आँगन आया जी, आंगन आया जी गजानंद, आंगन आया जी, म्हारा माँ गौरी का लाल, गजानन्द आँगन आया जी ॥

जय गणेश काटो कलेश - भजन

जय गणेश जय जय गणेश, जय गणेश जय जय गणेश, जय गणेश काटो कलेश, जय गणेश हितकारी, विघ्न विनाशन नाथ प्रथम,
पूजा हो सदा तुम्हारी, जय गणेश हितकारी, जय गणेश जय जय गणेश, जय गणेश जय जय गणेश, जय गणेश काटों कलेश ॥

हम आये है तेरे द्वार, गिरजा के ललना - भजन

हम आये है तेरे द्वार, गिरजा के ललना, हो देवो के सरदार, गिरजा के ललना, करने दीदार दीदार दीदार, दीदार गिरजा के ललना,
अरे दे ताली दे ताली नाचे रे, सब भक्त तेरे अंगना, हम आये हैं तेरे द्वार, गिरजा के ललना ॥

मेरे गणनायक तुम आ जाओ - भजन

मेरी सखियाँ मुझसे पूछे है, कब आएंगे गजमुख बोलो, अब अष्ट विनायक आ जाओ, मैं तो कबसे बाट निहार रही, मेरे गणनायक तुम आ जाओं, मैं तो कबसे बाट निहार रही, मेरे गणनायक तुम आ जाओ ॥