प्रभु राम भी ऋणी है - भजन (Prabhu Ram Bhi Rini Hai)


पवन तनय संकट हरण, मंगल मूर्ती रूप।
राम लखन सीता सहित,हृदय बसहुँ सुर भूप॥
प्रभु राम भी ऋणी है हनुमान जी तुम्हारे।
सब काम राम जी के, तुमने सदा संवारे॥
प्रभु राम भी ऋणी है...
तुमने ही राम जी से सुग्रीव थे मिलाए।
सुध मां सिया की लेकर लंका से तुम ही आए॥
महावीर सारे संकट राघव के तुमने टारे॥

श्री राम नाम लिखकर पत्थर ना तुम तैराते।
सागर पे वीर हनुमत सेतु ना तुम बनाते॥
करते चढ़ाई कैसे लंका पर वीर सारे॥
प्रभु राम भी ऋणी है...

श्री राम और लखन को पाताल से छुड़ाया।
अभिमान अहिरावण का कपि आपने मिटाया॥
की राम जी की रक्षा चुन चुनके दुष्ट मारे।
प्रभु राम भी ऋणी है हनुमान जी तुम्हारे।
सब काम राम जी के तुमने सदा संवारे॥
Prabhu Ram Bhi Rini Hai - Read in English
Pawan Tanay Sankat Haran, Mangal Murti Roop। Ram Lakhan Sita Sahit,Hriday Basahun Sur Bhoop॥ Prabhu Ram Bhi Rni Hai Hanuman Ji Tumhare। Sab Kaam Ram Ji Ke, Tumne Sada Sanware॥
Bhajan Shri Hanuman BhajanBalaji BhajanSalasar BhajanBajrangbali BhajanHanuman Jayanti BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanBudhwa Mangal BhajanMangalwar BhajanTuesday Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

मेरी विनती सुनो हनुमान, शरण तेरी आया हूँ: भजन

मेरी विनती सुनो हनुमान, शरण तेरी आया हूँ, आया हूँ जी आया हूँ, शरण तेरी मैं आया हूँ, पत रखना दयानिधान, शरण तेरी आया हूँ,
मेरी विनती सुनों हनुमान, शरण तेरी आया हूँ ॥

जपते है राम की माला माला हनुमान - भजन

जपते है राम की माला माला, राम दुलारे हनुमान ॥