Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेरी विनती सुनो हनुमान, शरण तेरी आया हूँ: भजन (Meri Vinti Suno Hanuman Sharan Teri Aaya Hun)


मेरी विनती सुनो हनुमान, शरण तेरी आया हूँ: भजन
मेरी विनती सुनो हनुमान,
शरण तेरी आया हूँ,
आया हूँ जी आया हूँ,
शरण तेरी मैं आया हूँ,
पत रखना दयानिधान,
शरण तेरी आया हूँ,
मेरी विनती सुनों हनुमान,
शरण तेरी आया हूँ ॥
तुम बलबुद्धि के दाता हो,
तुम मेरे भाग्य विधाता हो,
तुम सकल गुणों की खान,
शरण तेरी आया हूँ,
मेरी विनती सुनों हनुमान,
शरण तेरी आया हूँ ॥

तुम संकट मोचन कारी हो,
बाबा शिव शंकर अवतारी हो,
तुम सा ना कोई बलवान,
शरण तेरी आया हूँ,
मेरी विनती सुनों हनुमान,
शरण तेरी आया हूँ ॥

तेरी हर घर में होती पूजा,
कोई और नहीं तुमसे दूजा,
रखते हो सबका मान,
शरण तेरी आया हूँ,
मेरी विनती सुनों हनुमान,
शरण तेरी आया हूँ ॥

बस मुझको भरोसा तेरा है,
बाबा कोई नहीं यहाँ मेरा है,
तेरा ‘भीमसेन’ नादान,
शरण तेरी आया हूँ,
मेरी विनती सुनों हनुमान,
शरण तेरी आया हूँ ॥

मेरी विनती सुनो हनुमान,
शरण तेरी आया हूँ,
आया हूँ जी आया हूँ,
शरण तेरी मैं आया हूँ,
पत रखना दयानिधान,
शरण तेरी आया हूँ,
मेरी विनती सुनों हनुमान,
शरण तेरी आया हूँ ॥

Meri Vinti Suno Hanuman Sharan Teri Aaya Hun in English

Meri Vinati Suno Hanuman, Sharan Teri Aaya Hun, Aaya Hun Ji Aaya Hun, Sharan Teri Aaya Hun, Pat Rakhna Daya Nidhan, Sharan Teri Aaya Hun, Meri Vinati Suno Hanuman, Sharan Teri Aaya Hun ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

टूटी झोपड़िया मेरी माँ - भजन

टूटी झोपड़िया मेरी माँ, गरीब घर आ जाना । बड़े बड़े लोग मैया जागरण कराये

हे मुरलीधर छलिया मोहन - भजन

हे मुरलीधर छलिया मोहन, हम भी तुमको दिल दे बैठे, गम पहले से ही कम तो ना थे

राम जी से पूछे जनकपुर की नारी: भजन

राम जी से पूछे जनकपुर की नारी, बता दा बबुआ लोगवा देत कहे गारी, बता दा बबुआ ॥

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

तेरे दर दी पौड़ियाँ माँ

गल दिल वाली तेनु माये केहन आये आ, चल मेरे नाल तेनु लेन आये आ

झूलन चलो हिंडोलना, वृषभान नंदनी - भजन

झूलन चलो हिडोलना, वृषभान नंदनी। सावन की तीज आई, नवघोर घटा छाई, नवघोर घटा छाई..

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP