रख लाज मेरी गणपति - भजन (Rakh Laaj Meri Ganpati)


रख लाज मेरी गणपति,
अपनी शरण में लीजिए ।
कर आज मंगल गणपति,
अपनी कृपा अब कीजिए ॥
रख लाज मेरी गणपति
रख लाज मेरी गणपति
सिद्धि विनायक दुःख हरण,
संताप हारी सुख करण ।

करूँ प्रार्थना मैं नित्त प्रति,
वरदान मंगल दीजिए ॥

रख लाज मेरी गणपति,
अपनी शरण में लीजिए।
कर आज मंगल गणपति,
अपनी कृपा अब कीजिए ॥
रख लाज मेरी गणपति

तेरी दया, तेरी कृपा,
हे नाथ हम मांगे सदा ।
तेरे ध्यान में खोवे मति,
प्रणाम मम अब लीजिए ॥

रख लाज मेरी गणपति,
अपनी शरण में लीजिए ।
कर आज मंगल गणपति,
अपनी कृपा अब कीजिए ॥
रख लाज मेरी गणपति

करते प्रथम तव वंदना,
तेरा नाम है दुःख भंजना ।
करना प्रभु मेरी शुभ गति,
अब तो शरण मे लीजिए ॥

रख लाज मेरी गणपति,
अपनी शरण में लीजिए।
कर आज मंगल गणपति,
अपनी कृपा अब कीजिए ॥

रख लाज मेरी गणपति
रख लाज मेरी गणपति
Rakh Laaj Meri Ganpati - Read in English
Rakh Laaj Meri Ganpati, Apni Sharan Mein Lijiye । Kar Aaj Mangal Ganpati, Apni Kripa Ab Kijiye..
Bhajan Shri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanWednesday BhajanGrah Pravesh BhajanChaturthi BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturdasi BhajanHari Om Sharan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध रख लाज मेरी गणपति - भजन वीडियो

Ganpati Rakh Laaj Meri by Menuka Poudel

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन

मानिये पहले गजानन, गजवदन हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति ॥

अपना है सेठ गणपति लाला: भजन

शिव शंकर सूत देव गणपति, देवो में बलकारी, सबसे पहले तेरा सुमिरण, करती दुनिया सारी, देवो में देव है निराला, अपना है सेठ गणपति लाला, अपना है सेठ गणपति लाला ॥

गौरी के लाड़ले - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

पधारों म्हारे अंगना जी - भजन

आओ आओ गणपति महाराज, पधारों म्हारे अंगना जी, कबसे रस्ता रहे है निहार, कबसे रस्ता रहे है निहार, पधारों म्हारे अंगना जी, आओ आओ देवों के सरताज, पधारों म्हारे अंगना जी ॥