राम लला जन्मे है, थाल बजाओ रे - भजन (Ram Lalla Jamne Hai Thal Bajao Re)


आज बड़ा ही शुभ दिन,
मंगलाचार सुनाओ रे,
राम लला जन्मे है,
थाल बजाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥
दशरथ के अंगना में भाई,
गूंज रही किलकारी,
खुशियां मना रही है देखो,
आज अयोध्या सारी,
राम लला के जनमदिवस पर,
खुशियां मनाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

महाराजा दशरथ को,
है सबसे पहले बधाई,
मात कौशल्या लेवे बलैया,
फूली नहीं समाई,
मिल जाए नजराना हमको,
झोली फैलाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

ऋषि मुनि आए है,
अब नाम करण करने को,
इतनी भीड़ लगी है देखो,
पाँव नहीं धरने को,
राम नाम रखा है इनका,
सबको बताओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

मैया कबसे खड़े है,
हमको भी दर्श करवा दे,
राम लला की प्यारी सूरत,
एक झलक दिखला दे,
देंगे दुआएं ‘बनवारी’,
ना हमसे छुपाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

आज बड़ा ही शुभ दिन,
मंगलाचार सुनाओ रे,
राम लला जन्मे है,
थाल बजाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥
Ram Lalla Jamne Hai Thal Bajao Re - Read in English
Aaj Bada Hi Shubh Din, Mangalaachaar Sunao Re, Ram Lala Janme Hai, Thaal Bajao Re, Ram Lala Janme Hai, Thaal Bajao Re ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

राम नाम तू रटले बन्दे, जीवन है ये थोडा: भजन

राम नाम तू रटले बन्दे, जीवन है ये थोडा, दौडा जाये रे समय का घोडा, दौडा जाये रे समय का घोडा ॥

राम नाम का जादू, दुनिया पे छा रहा है: भजन

राम नाम का जादू, श्रीराम नाम का जादू, दुनिया पे छा रहा है, श्री राम जी की महिमा, जन जन सुना रहा है ॥

जिसको राम नाम रटना पसन्द है: भजन

जिसको राम नाम रटना पसन्द है, उसको हर घड़ी आनंद ही आनंद है ॥