ऊँचे पर्वत गुफा न्यारी जहाँ मां भवन बना बैठी: भजन (Uche Parvat Gufa Nyari Jithe Maa Bhawan Bana Baithi)


ऊँचे, पर्वत, गुफा न्यारी,
जहाँ मां, भवन बना बैठी ॥
दर्शन, करती है... जय हो ॥
दुनिया सारी,
जहाँ मां, ज्योत जगा बैठी ॥
ऊँचे, पर्वत, गुफा न्यारी...
तेरे, देखे रंग न्यारे,
मां तू, लाखों पापी तारे ॥
ओ संगतें, बोलें... जय हो ॥
जय जयकारे,
सिंह पर, आसन लगा बैठी ॥
ऊँचे, पर्वत, गुफा न्यारी...

झूले, लाल मैया का झंडा,
बहती, चरणों में गंगा।।
ओ माथे, तिलक... जय हो ॥
लगाया चंदा,
शीश पर, मुकुट सजा बैठी ॥
ऊँचे, पर्वत, गुफा न्यारी...

चूड़ा, लाल रंग का पहना,
देखी, अजब है तेरी माया ॥
ओ आसन... जय हो ॥
गुफा में लगाया,
सोहणी मां, खेल रचा बैठी ॥
ऊँचे, पर्वत, गुफा न्यारी...

मेहंदी, लाल रंग की लगाई,
सिर पर, चुनरी लाल सजाई ॥
ओ संगत... जय हो ॥
दर्शन करने आई,
मां तू, मौज लगा बैठी ॥
ऊँचे, पर्वत, गुफा न्यारी...

मैया, करती शेर सवारी,
हमें, लगती बड़ी प्यारी ॥
ओ मैया... जय हो ॥
दर्शन दे एक बारी,
मुझे क्यों, याद भुला बैठी ॥
ऊँचे, पर्वत, गुफा न्यारी…
Uche Parvat Gufa Nyari Jithe Maa Bhawan Bana Baithi - Read in English
Unche, Parvat, Gupha Nyaari, Jahaan Maan, Bhavan Bana Baithi ॥
Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanAshtami BhajanGupt Navratri Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

कृष्ण भजन

जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, भागवत कथा, गीता पाठ, कीर्तन, भजन संध्या मे प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन..

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...