सावन के सोमवर व्रत का महत्व एवं इसके लाभ? (Importance of Sawan Somvar Vrat and its benefits?)

सावन माह में सोमवार का दिन विशेष माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है, इसलिए सावन माह में सोमवार का महत्व काफी बढ़ जाता है। सोमवार के दिन शिव भक्त भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि सावन माह में शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएँ अवश्य पूरी होती हैं।
सावन सोमवार पूजा विधि:
शिवजी की पूजा बहुत आसान है। भोलेनाथ केवल एक लोटा जल और एक पत्ता अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। सावन सोमवार की सुबह जल्दी उठें। इसके बाद शिव पूजन में प्रयुक्त सामग्री एकत्र करें और घर के पास स्थित शिव मंदिर में जाकर पूजा करें।

भगवान शिव और माता पार्वती को सभी पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद भगवान को प्रणाम करें। ध्यान रखें कि शिवलिंग पर जलाभिषेक करते समय शिव के मंत्रों का निरंतर जाप करते रहें।

रुद्राभिषेक:
रुद्राभिषेक से सभी भगवान के अभिषेक का फल भी उसी क्षण प्राप्त हो जाता है। रुद्राभिषेक में ब्रह्मांड की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने की शक्ति है, अतः अपनी आवश्यकतानुसार विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक करके भक्त मनचाही कामना प्राप्त कर सकता है। इनमें दूध से संतान प्राप्ति, गन्ने के रस से उत्तम जीवनसाथी की प्राप्ति, शहद से कर्ज मुक्ति, कुश व जल से रोगों से मुक्ति, पंचामृत से अष्टलक्ष्मी तथा तीर्थों के जल से मोक्ष की प्राप्ति शामिल है।

शिवजी का प्रिय पुष्प:
भगवान शिव को धतूरे के फूल बहुत प्रिय हैं। इसके अलावा, आप भगवान शिव को हरसिंगार, नागकेसर के सफेद फूल, कनेर, आक, कुश आदि के फूल चढ़ा सकते हैं।

सावन में कैसे करें व्रत, क्या हैं नियम?
भक्तगण पूरे विधि-विधान से शिवजी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का व्रत रखते हैं। इस व्रत में, सुबह स्नान आदि के बाद, भक्त भोलेनाथ का फल, दूध और जलाभिषेक से पूजन-अर्चन करते हैं। इस दिन, पूरे दिन व्रत रखने के बाद, शाम को भोजन ग्रहण करते हैं।

सावन व्रत में क्या खाएं?
हर किसी के व्रत के अपने नियम और परंपराएँ होती हैं, कुछ लोगों को मीठा खाना पसंद होता है तो कुछ लोगों को नमकीन। व्रत में लोग अक्सर सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं और इसी से तमाम व्यंजन भी बनते हैं, जिन्हें आप आराम से बनाकर खा सकते हैं।

शिव मंत्र:
ॐ नमः शिवाय॥
नम: शिवाय॥
ॐ ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय॥
ॐ पार्वतीपतये नम:॥
ॐ पशुपतये नम:॥
ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नम: ॐ ॥
Importance of Sawan Somvar Vrat and its benefits? - Read in English
Monday is considered special in the month of Sawan. The day of Monday is dedicated to Bhagwan Shiv, so the importance of Monday in the month of Sawan increases considerably.
Blogs Somvar BlogsMonday BlogsFast BlogsVrat BlogsSawan Somvar Blogs
अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

ब्लॉग ›

हिंदू धर्म में ओम का अर्थ क्या है?

हिंदू धर्म के सभी देवी-देवताओं के प्रिय भोलेनाथ का मूल मंत्र "ओम" है। जिससे इस हिंदू धर्म का प्रत्येक व्यक्ति जाप करता है। ओम, , भारतीय धर्मों में एक पवित्र आध्यात्मिक प्रतीक की ध्वनि है।

पंचांग का अर्थ क्या है?

हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक अनिवार्य हिस्सा है, जो हिंदू रीति-रिवाजों की पारंपरिक इकाइयों का पालन करता है, और महत्वपूर्ण तीथियां प्रस्तुत करता है और एक सारणीबद्ध रूप में गणना करता है।

ऑस्ट्रेलिया में प्रसिद्ध हिंदू त्योहार कौन से हैं?

ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के मुख्य प्रमुख त्योहार दीपावली और अन्नकूट समारोह है हर साल ऑस्ट्रेलियाई संसद भवन, कैनबरा में आयोजित किए जाते हैं। सबसे लोकप्रिय दीवाली सिडनी समारोहों में से एक ऑस्ट्रेलिया की हिंदू परिषद द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव है।

अमेरिका में सबसे प्रसिद्ध शीर्ष 10 हिंदू मंदिर

अमेरिका अपनी सांस्कृतिक विविधता पर गर्व करने वाला देश है और उनमें से कई हिंदू भी हैं। 2008 से राष्ट्रीय सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 2.69 मिलियन हिंदू नागरिक हैं इसलिए अमेरिका (यूएसए) में कई हिंदू मंदिर भी हैं। आइये जानते हैं अमेरिका के 10 सर्बश्रेठ हिंदूमंदिरों के बारे मैं।

दीवाली विशेष 2026

दीवाली/दीपावली क्यों, कब, कहाँ और कैसे? आरती माँ लक्ष्मीजी, भगवान श्री कुबेर जी की आरती, आरती श्री गणेश जी, आरती श्री रामचन्द्र जी की कीजै, श्री गोवर्धन महाराज आरती