फागुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से प्रारंभ होकर फागुन शुक्ल द्वादशी तक चलने वाले श्री खाटू श्याम उत्सव, निशान यात्रा एवं खाटू नगरी मेले के मिश्रित सयोजन को फाल्गुन मेला, फागुन मेला तथा फाग मेला कहा जाता है। वैसे तो इस महोत्सव की धूम संपूर्ण भारत में बाबा श्री खाटू श्याम जी के प्रेमियों के बीच होती है, परंतु इस मेले का मुख्य केंद्र राजस्थान के सीकर में स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर ही है।
फाल्गुन मेला को राजस्थान के सबसे प्रमुख एवं प्रसिद्ध महोत्सवों में से एक माना जाता है, फागुन मेला श्याम बाबा के प्रेमियों के बीच सबसे लोकप्रिय एवं सबसे बड़ा महोत्सव है।
खाटू श्याम जी का फाल्गुन मेला वैसे तो 7 दिन तक चलने वाला महोत्सव है, परंतु इसका प्रारंभ फागुन शुक्ल षष्ठी से भी पहिले बाबा श्याम की शोभा यात्रा एवं निशान यात्रा के रूप में होजाता है। फाल्गुन मेला का सबसे अधिक उत्साह और दीवानगी एकादशी (आमलकी एकादशी) के दिन देखने को मिलती है, इस दिन श्याम प्रेमी महोत्सव में सराबोर ही होजाते हैं।
| संबंधित अन्य नाम | फागुन मेला, खाटू श्याम फाल्गुन मेला, फाग मेला |
| शुरुआत तिथि | फाल्गुन शुक्ला षष्ठी |
Khatu Shyam Phagun Mela 2026 Dates, Schedule and Wishes
Khatu Shyam Phagun Mela 2026 Dates
Unique Status: Khatu Shyam Phagun Mela 2026 Dates, Schedule and Wishes
Updated: Mar 04, 2026 07:22 AM