Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

औघड बम बम बम - भजन (Oghad Bam Bam Bam)


औघड बम बम बम - भजन
औघड़ बम बम बम,
औघड बम बम बम,
भांग धतूरा पिए हलाहल,
भांग धतूरा पिए हलाहल,
और लगाए दम,
औघड बम बम बम,
औघड बम बम बम ॥
तीन लोक के नाथ कहाओ,
शिव भोले वरदानी तुम,
लाखो पापी तुमने तारे,
दाता बड़े हो दानी तुम,
दास समझकर हमें तार दो,
दास समझकर हमें तार दो,
भोले कम से कम,
औघड बम बम बम,
औघड बम बम बम ॥

भक्तों के रखवाले तुम हो,
तुमको सदा ही पूजा है,
पालनहारा सिवा तुम्हारे,
और ना जग में दूजा है,
नाम तुम्हारा हम रटते हैं,
नाम तुम्हारा हम रटते हैं,
शिव भोले हर दम,
औघड बम बम बम,
औघड बम बम बम ॥

हम मूरख अज्ञान अधम है,
सत्य मार्ग दिखला दो ना,
दास के हृदय में भोले,
ज्ञान की ज्योति जला दो ना,
आस लगाकर हे शिव शंकर,
आस लगाकर हे शिव शंकर,
शरण में आए हम,
औघड बम बम बम,
औघड बम बम बम ॥

औघड़ बम बम बम,
औघड बम बम बम,
भांग धतूरा पिए हलाहल,
भांग धतूरा पिए हलाहल,
और लगाए दम,
औघड बम बम बम,
औघड बम बम बम ॥

Oghad Bam Bam Bam in English

Oghad Bam Bam Bam, Oghad Bam Bam Bam, Bhang Dhatoora Piye Halahal, Bhang Dhatoora Piye Halahal, Aur Lagaye Dam, Oghad Bam Bam Bam, Oghad Bam Bam Bam ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध औघड बम बम बम - भजन वीडियो

Debashish Dasgupta

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना: भजन

ओ रामजी तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना, ये दुनिया दीवानी, दो दिन की कहानी, पल दो पल का है जीना, बड़ा सुख दीना, तेरे भजन ने, बड़ा सुख दीना ॥

मेरी फरियाद सुन भोले - भजन

मेरी फरियाद सुन भोले, तेरे दर आया दीवाना, मन की मुरादें पूरी कर, सिवा तेरे ना कोई ठिकाना, मेरी फरियाद सुन भोलें, तेरे दर आया दीवाना ॥

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है - भजन

सबके दिल में, श्याम की तस्वीर है, कोई धन्ना सेठ, कोई फकीर है, दर पे आता वहीं, जिसकी तकदीर है,

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP