गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

प्रबल प्रेम के पाले पड़ के: भजन (Prem Ke Pale Prabhu Ko Niyam Badalte Dekha)


प्रबल प्रेम के पाले पड़ के: भजन
प्रबल प्रेम के पाले पड़ के,
प्रभु का नियम बदलते देखा ।
अपना मान भले टल जाए,
भक्त का मान न टलते देखा ॥
जिनकी केवल कृपा दृष्टी से,
सकल विश्व को पलते देखा ।
उसको गोकुल के माखन पर,
सौ-सौ बार मचलते देखा ॥

जिनका ध्यान बिरंची शम्भू,
सनकादिक न सँभालते देखा ।
उसको बाल सखा मंडल में,
लेकर गेंद उछालते देखा ॥

जिनके चरण कमल कमला के,
करतल से ना निकलते देखा ।
उसको गोकुल की गलियों में,
कंटक पथ पर चलते देखा ॥

जिनकी वक्र भृकुटी के भय से,
सागर सप्त उबलते देखा ।
उसको माँ यशोदा के भय से,
अश्रु बिंदु दृग ढलते देखा ॥

प्रबल प्रेम के पाले पड़ के,
प्रभु का नियम बदलते देखा ।
अपना मान भले टल जाए,
भक्त का मान न टलते देखा ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

Prem Ke Pale Prabhu Ko Niyam Badalte Dekha in English

Prabal Prem Ke Pale Pad Ke, Prabhu Ka Niyam Badalte Dekha । Apna Maan Bhale Tal Jaye
यह भी जानें

Bhajan Shri Vishnu BhajanShri Ram BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanJanmashtami BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanFagan Mela BhajanShri Shayam BhajanAnup Jalota Bhajan

अन्य प्रसिद्ध प्रबल प्रेम के पाले पड़ के: भजन वीडियो

Rajeshwaranand Ji Maharaj

Bhojpuri Bhajan Singer Swasti in USA

Prernamurti Bharti Shriji

बाबा श्री चित्र विचित्र जी महाराज

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

आया मैं तेरे दरबार माँ - भजन

आया मैं तेरे दरबार माँ, आया मैं तेरे, दरबार माँ, मुझे तेरा सहारा , ओ तेरा, सहारा मईया, तेरा सहारा ॥ आया मैं तेरे, दरबार माँ, मुझे तेरा सहारा ॥

आयी बरसाने वाली है आयी - भजन

आयी बरसाने वाली है आयी, रास रचते है कृष्ण कन्हाई ॥

काजल टीको लगवा ले लुन राइ करवा ले - भजन

काजल टीको लगवा ले, लुन राइ करवा ले, नही तो थारे नजर लग जावेगी, ओ बाबा थारे नजर लग जावेगी ॥

कर दे सभी पे उपकार बाबा दुखिया खड़े जो तेरे द्वार है - भजन

कर दे सभी पे उपकार, बाबा दुखिया खड़े जो तेरे द्वार है, कर दें सभी पे उपकार ॥


मुझे कैसी फिकर सांवरे साथ तेरा है गर सांवरे - भजन

मुझे कैसी फिकर सांवरे, साथ तेरा है गर सांवरे, मेरे होंठो पे रहती हंसी, कोई गम ना बस है ख़ुशी, मुझे कैसी फ़िक्र सांवरे, साथ तेरा है गर सांवरे ॥


हम तो दीवाने मुरलिया के, अजा अजा रे लाल यशोदा के - भजन

हम तो दीवाने मुरलिया के, अजा अजा रे लाल यशोदा के। तेरी बाट जोहे राधा गोरी...

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP