Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

रोम रोम में बस हुआ है एक उसी का नाम: भजन (Rom Rom Me Basa Hua Hai Ek Usi Ka Naam)


रोम रोम में बसा हुआ है,
एक उसी का नाम,
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम,
रोम रोम में बसा हुआ हैं ॥
लोभ और अभिमान छोड़िए,
छोड़ जगत की माया,
मन की आँखे खोल देख,
कण कण में वही समाया,
जहाँ झुकाए सर तू अपना,
वही पे उनका धाम,
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम,
रोम रोम में बसा हुआ हैं ॥

ये मत सोच जहाँ मंदिर है,
वही पे दीप जलेंगे,
जहाँ पुकारेगा तू उनको,
वही पे राम मिलेंगे,
दर दर भटक रहा क्यों प्राणी,
उन्ही का दामन थाम,
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम,
रोम रोम में बसा हुआ हैं ॥

ये संसार के नर और नारी,
देवी देवता सारे,
नहीं चला है कोई यहाँ पे,
उनके बिना इशारे,
वो चाहे सूरज निकले,
वो चाहे तो ढलती शाम,
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम,
रोम रोम में बसा हुआ हैं ॥

रोम रोम में बसा हुआ है,
एक उसी का नाम,
तू जपले राम राम राम,
तू भजले राम राम राम,
रोम रोम में बसा हुआ हैं ॥

Rom Rom Me Basa Hua Hai Ek Usi Ka Naam in English

Rom Rom Mein Basa Hua Hai, Ek Usi Ka Naam, Tu Japle Ram Ram Ram, Tu Bhajle Ram Ram Ram, Rom Rom Mein Basa Hua Hain ॥
यह भी जानें

Bhajan Ram Bhajan BhajanBhagwan Shri Ram BhajanRam Mandir BhajanRam Naam BhajanRam Stuti Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

हमारी प्यारी राधा के रत्न रंगीले नैना - भजन

हमारी प्यारी राधा के, रत्न रंगीले नैना, रस बरसे रस रूप माधुरी, रसमय रसीले बैना...

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

छठ पूजा गीत

.भक्ति भारत आप तक पवित्र त्योहार छठ पूजा मे गाये जाने वाले लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुति कर रहा है, जिसके अंतर्गत आपको गीतों के लिरिक्स एवं वीडियो देखने को मिलेंगे।

काला काला सांवरियां हरी हरी तुलसी - भजन

कार्तिक माह एवं तुलिस विवाह पर गाये जाने वाला प्रसिद्द भजन काला काला सांवरियां हरी हरी तुलसी, बंसी बजावे सांवरिया लेहरे लेवे तुलसी भक्ति भारत पर उपलब्ध है।

मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों - भजन

मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों । पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों । आज तुलसी का सोलह सृंगार सखियों..

गोविंद चले चरावन धेनु - भजन

गोविंद चले चरावन धेनु । गृह गृह तें लरिका सब टेरे शृंगी मधुर बजाई बेनु ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP