Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सावन में श्याम बिहारी, झूलेंगे कृष्ण मुरारी: भजन (Sawan Mein Shyam Bihari Jhulenge Krishna Murari)


सावन में श्याम बिहारी, झूलेंगे कृष्ण मुरारी: भजन
सावन में श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी,
झूला झूलन की देखो,
आई है रुत ये प्यारी,
चंदन चौकी बनवाई,
रेशम की डोर लगाई,
भक्तों ने मिल के करली,
सारी तैयारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥
आया सावन मस्त महीना,
फूल खिले है उपवन में अब,
आओ राधा रानी,
राधा रानी के संग मोहन,
झूलेंगे झूले में देखो,
आई रूत मस्तानी,
हाथ में हाथ है श्याम के साथ है,
झूला झूलेगी प्यारी,
बरसाने वाली,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥

सुंदर सुंदर फूलों से है,
डाली चार सजाई अपने,
हाथों से कृष्ण कन्हाई,
कोमल कोमल गूंथ गूंथ कर,
रेशम डोर बंधाई गेंदा,
चंपा से उसको सजाई,
कैसी अद्भुत छटा,
छाई काली घटा,
अंबर में चमके बिजली,
बनके मतवाली,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥

मनमोहन है जनम जनम से,
राधा का दीवाना ये तो,
जाने दुनिया सारी,
केशव राधा की प्रीति का,
बंधन बड़ा सुहाना कैसी,
महिमा ग्रंथों से जानी,
लागी मन में लगन,
प्रेम में हो मगन,
भक्तों के संग में नाचे,
कुंज बिहारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥

सावन में श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी,
झूला झूलन की देखो,
आई है रुत ये प्यारी,
चंदन चौकी बनवाई,
रेशम की डोर लगाई,
भक्तों ने मिल के करली,
सारी तैयारी,
सावन मे श्याम बिहारी,
झूलेंगे कृष्ण मुरारी ॥

Sawan Mein Shyam Bihari Jhulenge Krishna Murari in English

Sawan Mein Shyam Bihari, Jhulenge Krshn Murari, Jhula Jhulan Ki Dekho, Aae Hai Rut Ye Pyari, Chandan Chauki Banawai, Resham Ki Dor Lagae, Bhakton Ne Mil Ke Karali, Sari Taiyari, Sawan Mein Shyam Bihari, Jhulenge Krshn Murari ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अन्य प्रसिद्ध सावन में श्याम बिहारी, झूलेंगे कृष्ण मुरारी: भजन वीडियो

Gitanjali Rai

Sarojini Ghosh

The Art of Living - Rishi Nitya Pragya

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभु राम भी ऋणी है - भजन

पवन तनय संकट हरण, मंगल मूर्ती रूप। राम लखन सीता सहित,हृदय बसहुँ सुर भूप॥ प्रभु राम भी ऋणी है हनुमान जी तुम्हारे। सब काम राम जी के, तुमने सदा संवारे॥

बजरंगबली मेरी नाव चली - भजन

बजरंगबली मेरी नाव चली, करुना कर पार लगा देना। हे महावीरा हर लो पीरा..

तेरा गुड़गांव में धाम, मेरी मात शीतला महारानी - भजन

तेरा गुड़गांव में धाम, हो धाम ! मेरी मात शीतला महारानी । माँ के माथे पै टीका साज रहा ।

बालाजी ने ध्याले तू: भजन

मंगलवार शनिवार, बालाजी ने ध्याले तू, थोड़ो सो सिंदूर चढ़ाकर, मन का चाया पाले तू ॥

श्री बागेश्वर धाम की, जय बोलो - भजन

जय बोलो जय बोलो, जय बोलो, श्री बागेश्वर धाम की, जय बोलो, हनुमान जी महाराज, श्री बालाजी सरकार, धीरेन्द्र जी के हाथों, करते सबका उद्धार, देव भूमि सा लगे, ये दिव्य दरबार, जय बोलो जय बोलो, जय बोलो, श्री बागेश्वर सरकार की,
जय बोलो ॥

धन धन अंजनी का लाला, बजरंगबली मतवाला - भजन

धन धन अंजनी का लाला, बजरंगबली मतवाला, राम के काज के सँवारे तूने, भक्तों का प्रतिपाला रे, धन धन अँजनी का लाला, बजरंगबली मतवाला ॥

बजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए - भजन

बजरंगी सरकार, द्वार तेरे आए, द्वार तेरे आए, दरश तेरा पाए, विनती करो स्वीकार, द्वार तेरे आए, बजरँगी सरकार, द्वार तेरे आए ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP