पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

श्याम के बिना तुम आधी - भजन (Shyam Ke Bina Tum Aadhi)


श्याम के बिना तुम आधी - भजन
श्याम के बिना तुम आधी,
तुम्हारे बिना श्याम आधे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे,
आठो पहर जो रहे अंग संग,
उस सांवरे की एक झलक,
दिखला दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे ॥
मैं तो संवारे के रंग मे राजी,
बाँध घुँघरू भी पग मे नाची,
कैसो निष्ठुर भयो यशोदा का लाला,
बात मेरे ह्रदय की ना मानी,
अपनो के संग यूँ करते नहीं,
सांवरे को नेक* समझा दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे ॥

छवि श्याम की बसाई लई चित मे,
खड़ी बाट निहारू नित्-नित् मैं,
श्याम के बिना मुझे कुछ नहीं सुझे,
श्याम के बिना जाऊ कित मैं,
कैसे बुझे प्यास नैनो की,
रास्ता कोई तो दिखला दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे ॥

कही केशव कही पे कन्हैया,
कही नटवर रास रचैया,
मेरी भी नैय्या अटकी भँवर मे,
पार कर देना बनके खिवैया,
विनती मेरी भी इत्ती** सी,
बंसी बजैया तक पहुँचा दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे ॥

श्याम के बिना तुम आधी,
तुम्हारे बिना श्याम आधे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे ॥

आठो पहर जो रहे अंग संग,
उस सांवरे की एक झलक,
दिखला दे,
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे ॥
राधे राधे राधे राधे,
राधे राधे राधे राधे ॥

* नेक: थोड़ा
** इत्ती: इतनी

Shyam Ke Bina Tum Aadhi in English

Shyam Ke Bina Tum Aadhi, Tumhare Bina Shyam Aadhe, Radhe Radhe Radhe Radhe
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanShri Radha Krishna BhajanShri Radha Rani BhajanLakhbir Singh BhajanLakha Bhajan

अन्य प्रसिद्ध श्याम के बिना तुम आधी - भजन वीडियो

श्याम के बिना तुम आधे राधे: Ram Kumar Lakkha From Chanda Cassettes

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP