गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

माता मेलडी (Mata Meldi)

मेलडी माता एक हिंदू देवी है, वह मुख्य रूप से सौराष्ट्र क्षेत्र यानी गुजरात राज्य में प्रसिद्ध है। मां मेलडी दुर्गा का ही स्वरुप हैं। माता गुजरात राज्य में कुछ लोगों के लिए चुनवा दिया कोली के रूप में पूजनीय हैं और कुछ लोगों के लिए गृहदेवता हैं जो खेत की रक्षा करती हैं। कहते हैं मां मेलडी की पूजा से भक्तों को भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, किंवदंती कहती है कि मेलडी माता भक्तों की कोई भी इच्छा पूरी करती हैं।
माता मेलडी का स्वरुप:
माता मेलडी के आठ हाथ हैं जिनमें तरह-तरह के हथियार हैं। मेलडी माता के एक हाथ में बोतल, दूसरे में खंजर, तीसरे में त्रिशूल, चौथे में तलवार, पांचवें में गदा, छठवें में चक्र, सातवें में कमल, आठवें में अभय की मुद्रा होती है। मेलडी माता के हाथ में स्थित बोतल में समस्त तांत्रिक शक्तियां बंद होती हैं। मेलडी माता का वाहन एक बकरी है।

माता मेलडी की किंवदंती:
प्राचीन मान्यताओं के मुताबिक धरती पर अमरुवा दैत्य के अत्याचारों से क्रोधित होकर भगवती उमा प्रकट हुई। उन्होंने अमरुवा दैत्य के विरुद्ध युद्ध शुरु किया। जब क्रोधित देवी उमा ने अमरुवा को पराजित करने के बाद उसकी हत्या करनी चाही। तो वह जाकर मृत गाय की खाल में छुप गया। उसके छिपने के अपवित्र स्थान को देखकर माता वहां से दूर खड़ी हो गईं और क्रोध के मारे हाथ मलने लगीं। हाथ रगड़ने से देवी के हाथ से मैल निकला और उससे पांच वर्ष की कन्या के रुप में मेलडी माता उत्पन्न हुईं, उन्होंने बात ही बात में अमरुवा दैत्य का वध कर दिया।

मेलडी माता की इस असीम क्षमता से जगदंबा अति प्रसन्न हुईं, उन्होंने अपना नवदुर्गा स्वरुप प्रकट किया। नौ देवियों ने प्रत्यक्ष होकर मेलडी माता को आशीर्वाद दिया और कहा, तुम्हारा स्वरुप कलियुग की महाशक्ति रूप के लिये हुआ है तुम कलियुग के विकार अर्थात मैल, काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह और मत्सर का नाश करने वाली शक्ति हो। इसलिए सारा संसार तुम्हे श्री मेलडी माता के रूप में पूजा करेगा।

माता मेलडी को पूजा करने की बिधि:
मान्य है की पूर्ण श्रद्धा के साथ माता मेलडी की पूजा करने से 21 दिनों के भीतर माता भक्तों की कोई भी इच्छा पूरी करती हैं। गुजरात के आणंद जिले में मेलडी माता का एक मंदिर है, पूरे साल भक्त यहाँ आते हैं और मेलडी माता के दर्शन करते हैं।

Mata Meldi in English

Meldi Mata is a Hindu Devi, she is mainly famous in Saurashtra region i.e. Gujarat state. Maa Meldi is the form of Durga. Mata is revered by some in the state of Gujarat as Chunwadiya Koli and for some as a house deity who protects the farm. It is said that by worshiping Maa Meldi, the devotees get the blessings of Bhagwan Vishnu, the legend says that Meldi Mata fulfills any wish of the devotees.
यह भी जानें

Blogs Meldi Mata BlogsMaa Durga BlogsMata BlogsTemple In Gujarat BlogsMaa Sherawali BlogsDurga Puja BlogsGupt Navratri BlogsNavratri Special BlogsNavratri Festival BlogsGarba BlogsNavratri Fever BlogsNavratri Garba BlogsNavratri Utsav Blogs

अन्य प्रसिद्ध माता मेलडी वीडियो

Samru Meldi Sakshat | Hemant Chauhan | Meldi Maa Na Dakla | Meldi Maa Song

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

ब्लॉग ›

गणेशोत्सव 2026

आइए जानें! श्री गणेशोत्सव, श्री गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं गणपति विसर्जन से जुड़ी कुछ जानकारियाँ, प्रसिद्ध भजन एवं सम्वन्धित अन्य प्रेरक तथ्य..

भगवान श्री विष्णु के दस अवतार

भगवान विष्‍णु ने धर्म की रक्षा हेतु हर काल में अवतार लिया। भगवान श्री विष्णु के दस अवतार यानी दशावतार की प्रामाणिक कथाएं।

राधाष्टमी विशेषांक

राधा अष्टमी देवी राधा रानी को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है। यह त्योहार प्रार्थना, उपवास, कीर्तन और भजन के साथ मनाया जाता है।

जन्माष्टमी विशेषांक 2026

आइए जानें! श्री कृष्ण जन्माष्टमी से जुड़ी कुछ जानकारियाँ, प्रसिद्ध भजन एवं सम्वन्धित अन्य प्रेरक तथ्य..

ISKCON

ISKCON संप्रदाय के भक्त भगवान श्री कृष्ण को अपना आराध्य मानते हैं। इनके द्वारा गाये जाने वाले भजन, मंत्र एवं गीतों का कुछ संग्रह यहाँ सूचीबद्ध किया गया है, सभी सनातनी परम्परा के भक्त इसका आनंद लें।

संकष्टी चतुर्थी और विनायक चतुर्थी में क्या अंतर है?

शास्त्रों के अनुसार अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जो पूर्णिमा के बाद आती है उसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं।

ISKCON एकादशी कैलेंडर 2026

यह एकादशी तिथियाँ केवल वैष्णव सम्प्रदाय इस्कॉन के अनुयायियों के लिए मान्य है | ISKCON एकादशी कैलेंडर 2026

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP