Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

✨अंगारकी चतुर्थी - Angarki Chaturthi

Angarki Chaturthi Date: Tuesday, 22 June 2027
अंगारकी चतुर्थी

प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष के चौथे दिन को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। संकष्टी चतुर्थी को भगवान श्री गणेश का दिन माना जाता है तथा इस दिन उनकी पूजा की जाती है। संकष्टी चतुर्थी जिसे संकटा हारा चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है।

जब कोई संकष्टी चतुर्थी मंगलवार के दिन होती है उसे अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है, और यह दिन सभी संकष्टी चतुर्थीयों में अत्यधिक शुभ माना जाता है। अंगारकी चतुर्थी के दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को भगवान गणेश एवं मंगल देव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा भक्त कभी भी समस्याओं का सामना नहीं करेगा तथा एक संतुष्ट एवं शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करेगा। साथ ही साथ इस दिन व्रत करने वाले भक्तों की कुंडली से मंगल के दोषों का भी निवारण हो जाता है।

दक्षिण भारत मे मंगलवार श्री गणेश का दिन माना जाता है, परंतु उत्तर भारतीय बुधवार को श्री गणेश का दिन मानते हैं।

शुरुआत तिथिमंगलवार के दिन की संकष्टी चतुर्थी
उत्सव विधिव्रत, भजन, कीर्तन।

Angarki Chaturthi in English

When any Sankashti Chaturthi falls on Tuesday, it is called Angarki Chaturthi, and this day is considered highly auspicious among all Sankashti Chaturthis.

पौराणिक कथा

पौराणिक मान्‍यता के अनुसार एक बार मंगल देव ने भगवान श्री गणेश को प्रसन्‍न करने हेतु कड़ी तपस्‍या करने का प्रण धारण किया। उनकी कठोर तपस्‍या से प्रशन्न होकर श्री गणेशजी प्रकट हुए एवं मंगल देव को वरदान दिया कि मंगलवार के दिन जो भी भक्त चतुर्थी व्रत करेगा, उस मनुष्‍य के सभी विघ्‍न एवं बाधाएं मेरी कृपा से दूर हो जाएंगी।

संबंधित जानकारियाँ

भविष्य के त्यौहार
8 August 20285 December 20281 May 202922 January 203018 June 203015 October 2030
आवृत्ति
अनियमित
समय
1 दिन
शुरुआत तिथि
मंगलवार के दिन की संकष्टी चतुर्थी
समाप्ति तिथि
मंगलवार के दिन की संकष्टी चतुर्थी
महीना
अनियमित
उत्सव विधि
व्रत, भजन, कीर्तन।
महत्वपूर्ण जगह
श्री गणेश मंदिर, घर।
पिछले त्यौहार
29 September 2026, 5 May 2026, 6 January 2026, 12 August 2025, 25 June 2024, 10 January 2023, 13 September 2022, 19 April 2022, 23 November 2021, 27 July 2021, 2 March 2021
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

Shiv Bhajan - Shiv Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP