Shri Krishna Bhajan

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन (Bhaye Pragat Kripala Din Dayala)


भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन
यह श्री रामअवतार स्तुति, भगवान श्री रामचंद्र के इस भूलोक पर आगम की एक सुंदर अनुभूति को दर्शित करती है। श्री रामअवतार स्तुति नवजात शिशु बधाई, सोहर, जन्मदिन जैसे अवसरों पर अत्यधिक लोकप्रिय है। इन स्तुति शब्दों को सुनने के पश्चात प्रभु श्रीराम भक्त कुछ और सुनने की चाह अपने मन से त्याग ही देते है।
छंद:
भए प्रगट कृपाला दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी ।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी ॥

लोचन अभिरामा, तनु घनस्यामा,
निज आयुध भुजचारी ।
भूषन बनमाला, नयन बिसाला,
सोभासिंधु खरारी ॥

कह दुइ कर जोरी, अस्तुति तोरी,
केहि बिधि करूं अनंता ।
माया गुन ग्यानातीत अमाना,
वेद पुरान भनंता ॥

करुना सुख सागर, सब गुन आगर,
जेहि गावहिं श्रुति संता ।
सो मम हित लागी, जन अनुरागी,
भयउ प्रगट श्रीकंता ॥

ब्रह्मांड निकाया, निर्मित माया,
रोम रोम प्रति बेद कहै ।
मम उर सो बासी, यह उपहासी,
सुनत धीर मति थिर न रहै ॥

उपजा जब ग्याना, प्रभु मुसुकाना,
चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै ।
कहि कथा सुहाई, मातु बुझाई,
जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै ॥

माता पुनि बोली, सो मति डोली,
तजहु तात यह रूपा ।
कीजै सिसुलीला, अति प्रियसीला,
यह सुख परम अनूपा ॥

सुनि बचन सुजाना, रोदन ठाना,
होइ बालक सुरभूपा ।
यह चरित जे गावहिं, हरिपद पावहिं,
ते न परहिं भवकूपा ॥

दोहा:
बिप्र धेनु सुर संत हित,
लीन्ह मनुज अवतार ।
निज इच्छा निर्मित तनु,
माया गुन गो पार ॥
- तुलसीदास रचित, रामचरित मानस, बालकाण्ड-192

Bhaye Pragat Kripala Din Dayala in English

Bhaye Pragat Kripala, Deendayala, Kausalya Hitakari । Harashit Mahatari, Muni Mana Hari, Adbhut Roop Bichari
यह भी जानें

Bhajan Shri Ramavtar BhajanBhay Prakat Kripala BhajanBadhai BhajanJanmdin BhajanBirthday BhajanNavjanm BhajanSohar BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanRajan Ji Maharaj Bhajan BhajanJanmashtami Bhajan

अन्य प्रसिद्ध भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन वीडियो

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Singer Tripti Shakya

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Singer Digital Baba

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Nitin Mukesh

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Jaya Kishori Ji

Pankaj Mishra

भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला - Jagjit Singh

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

वीर बली हनुमान, थारे ह्रदय सियाराम: भजन

वीर बली हनुमान, थारे ह्रदय सियाराम, थे तो भक्तां रा कारज सारो जी, प्यारा लागो बजरंगी ॥

यह प्रेम सदा भरपूर रहे, हनुमान तुम्हारे चरणो में: भजन

यह प्रेम सदा भरपूर रहे, हनुमान तुम्हारे चरणो में, यह अर्ज मेरी मंजूर रहे, हनुमान तुम्हारे चरणो में ॥

तेरी चौखट पे ओ बाबा, जिंदगी सजने लगी: भजन

तेरी चौखट पे ओ बाबा, जिंदगी सजने लगी, जिंदगी सजने लगी मेरी, जिंदगी सजने लगी, तेरी चौंखट पे ओ बाबा,
जिंदगी सजने लगी ॥

दिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी: भजन

दिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी, बैठा खड़ताल बजाए, रघुवर के नाम की ॥

श्री राम भक्त कहलाते, जय जय बजरंग हनुमान: भजन

कलयुग के देव कहाते, और सफल बनाते काम, मुश्किल को सरल बनाते, माँ अंजनीसुत बलवान, सब मंगलमय कर देते,
मारुतिनंदन भगवान, श्री राम भक्त कहलाते, जय जय बजरंग हनुमान, श्री राम भक्त कहलातें, जय जय बजरंग हनुमान ॥

काहे इतनी देर लगाई, आजा रे हनुमान आजा: भजन

काहे इतनी देर लगाई, आजा रे हनुमान आजा, आजा रे हनुमान आजा, ओ अंजनी के लाल आजा, लगी शक्ति पड़ा नीचे भाई, आजा रे हनुमान आजा, काहे इतनी देर लगायी, आजा रे हनुमान आजा ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP