Updated: Sep 25, 2026 21:52 PM |
बारें में | संबंधित जानकारियाँ | यह भी जानें
Purnima Date: Sunday, 25 October 2026
पूर्णिमा प्रत्येक माह की शुक्ला पक्ष मे आने वाला मासिक उत्सव है, अतः पूर्णिमा वर्ष मे 12 बार, तथा अधिक मास की स्थिति मे 13 बार भी हो सकती है। पूने, पूरणमासी, पूनम ऐसे ही पूर्णिमा को विभिन्न लोक भाषाओं मे अन्य-अन्य नाम से जाना जाता है।
भारत मे, प्रत्येक माह की पूर्णिमा को कोई न कोई पर्व अवश्य मनाया जाता हैं। इन्हीं मासिक तिथियों मे, कुछ लोकप्रिय एवं महत्वपूर्ण पूर्णिमा तिथि श्री हनुमान जन्मोत्सव, बुद्ध पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागरी लक्ष्मी पूजा, टेसू पूनै, वाल्मीकि जयंती, रक्षाबन्धन, श्री भैरव जयंती, देव दिवाली एवं अन्नपूर्णा जंयती, दत्त जयन्ती हैं। भारत का सबसे प्रसिद्ध रंगों भरा वाला त्यौहार होली भी फाल्गुन की पूर्णिमा के दिन ही होता है।
पूर्णिमा के दिन हिंदू व्रत, गंगा स्नान तथा सत्यनारायण जी के कथा का पाठ करते हैं। खगोलीय घटनाओं के अनुसार, पूर्णिमा के दिन समुद्र मे और दिनो से अधिक ज्वार की घटना होती है।
हिन्दु पञ्चांग एवं खगोलीय स्थिति के अनुसार, चंद्रमा 28 दिनों में पृथ्वी का एक चक्कर पूर्ण करता है। 15 दिनों के उपरांत चंद्रमा पृथ्वी की एक छोर से दूसरी की छोर पर होता है। जब चंद्रमा भारतवर्ष की ओर होता है, तब उसे पूर्ण अवस्था मे देखा जाता है। जब चंद्रमा पूर्ण स्वरूप से भारतवर्ष मे दिखाई देता, उस दिन को ही पूर्णिमा का दिन कहा जाता है। और यह घटना(पूर्णिमा) प्रत्येक स्थान अथवा देश के लिए चंद्रमा की स्थिति के अनुसार अलग-अलग समय पर हो सकती है। पूर्णिमा व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए चंद्रमा के उदय समय की विशेष महत्ता है।
| संबंधित अन्य नाम | पूने, पूरणमासी, पूनम |
| शुरुआत तिथि | शुक्ला पूर्णिमा |
| उत्सव विधि | व्रत, पूजा, व्रत कथा, भजन-कीर्तन, गंगा स्नान, सत्यनारायण कथा। |
Purnima, Poornima is a monthly festival on the Shukla Paksha of every month, so Purnima can occur 12 times a year, and 13 times in the case of more months.
पूर्णिमा कब है? | Purnima Kab Hai?
आश्विन पूर्णिमा व्रत 2026 कब है? [दिल्ली]
रविवार, 25 अक्टूबर, 2026
व्रत / श्राद्ध/ स्नान / दान - 25 अक्टूबर 2026, रविवार
उदय व्यापिनी आश्विन पूर्णिमा - सोमवार, 26 अक्टूबर, 2026
पूर्णिमा तिथि : 25 अक्टूबर 2026 11:55 AM - 26 अक्टूबर 2026 9:41 AM
चन्द्रोदय - 04:55 PM
सभी प्रसिद्ध पूर्णिमा
चैत्र पूर्णिमा -
श्री हनुमान जन्मोत्सव
वैशाख पूर्णिमा -
बुद्ध पूर्णिमा
ज्येष्ठ पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा -
गुरू पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा
श्रावण पूर्णिमा -
रक्षाबन्धन,
नारली पूर्णिमा
भाद्रपद पूर्णिमा - इंदु पूर्णिमा
आश्विन पूर्णिमा -
शरद पूर्णिमा,
कोजागरी लक्ष्मी पूजा,
टेसू पूनै,
वाल्मीकि जयंती,
कुमार पूर्णिमा,
मीराबाई जयंती
कार्तिक पूर्णिमा -
देव दिवाली, पुष्कर मेला,
गुरुनानक जयंती
मार्गशीर्ष पूर्णिमा -
अन्नपूर्णा जंयती,
दत्त जयन्ती
पौष पूर्णिमा
माघ पूर्णिमा -
रविदास जयंती,
ललिता जयंती,
मासी मागम, श्री भैरव जयंती
फाल्गुन पूर्णिमा -
होली /
चैतन्य महाप्रभु जयंती /
गौर पूर्णिमा, वसंत पूर्णिमा
संबंधित जानकारियाँ
आगे के त्यौहार(2026)
25 October 202626 October 202624 November 202623 December 2026
शुरुआत तिथि
शुक्ला पूर्णिमा
महीना
हर महीने की पूर्णिमा
उत्सव विधि
व्रत, पूजा, व्रत कथा, भजन-कीर्तन, गंगा स्नान, सत्यनारायण कथा।
महत्वपूर्ण जगह
घर, मंदिर, नदी घाट, गंगा, यमुना, संगम।
पिछले त्यौहार
भाद्रपद पूर्णिमा : 26 September 2026, श्रावण पूर्णिमा : 28 August 2026, श्रावण पूर्णिमा : 27 August 2026, आषाढ़ पूर्णिमा : 29 July 2026, ज्येष्ठ पूर्णिमा : 29 June 2026, अधिक ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत : 31 May 2026, अधिक पूर्णिमा व्रत : 30 May 2026, वैशाख पूर्णिमा : 1 May 2026, चैत्र पूर्णिमा : 2 April 2026, चैत्र पूर्णिमा व्रत : 1 April 2026, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत : 3 March 2026, माघ पूर्णिमा : 1 February 2026, पौष पूर्णिमा : 3 January 2026
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया
शेयर,
लाइक या
कॉमेंट जरूर करें!
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें

* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
आश्विन पूर्णिमा व्रत 2026 तिथियाँ
| Festival | Date |
| आश्विन पूर्णिमा व्रत | रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |
| आश्विन पूर्णिमा | सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |
| कार्तिक पूर्णिमा | मंगलवार, 24 नवंबर 2026 |
| मार्गशीर्ष पूर्णिमा | बुधवार, 23 दिसंबर 2026 |