श्री परशुराम आरती (Shri Parshuram Aarti)


ॐ जय परशुधारी,
स्वामी जय परशुधारी ।
सुर नर मुनिजन सेवत,
श्रीपति अवतारी ॥
ॐ जय परशुधारी..॥
जमदग्नी सुत नर-सिंह,
मां रेणुका जाया ।
मार्तण्ड भृगु वंशज,
त्रिभुवन यश छाया ॥
ॐ जय परशुधारी..॥

कांधे सूत्र जनेऊ,
गल रुद्राक्ष माला ।
चरण खड़ाऊँ शोभे,
तिलक त्रिपुण्ड भाला ॥
ॐ जय परशुधारी..॥

ताम्र श्याम घन केशा,
शीश जटा बांधी।
सुजन हेतु ऋतु मधुमय,
दुष्ट दलन आंधी ॥
ॐ जय परशुधारी..॥

मुख रवि तेज विराजत,
रक्त वर्ण नैना ।
दीन-हीन गो विप्रन,
रक्षक दिन रैना ॥
ॐ जय परशुधारी..॥

कर शोभित बर परशु,
निगमागम ज्ञाता ।
कंध चाप-शर वैष्णव,
ब्राह्मण कुल त्राता ॥
ॐ जय परशुधारी..॥

माता पिता तुम स्वामी,
मीत सखा मेरे ।
मेरी बिरद संभारो,
द्वार पड़ा मैं तेरे ॥
ॐ जय परशुधारी..॥

अजर-अमर श्री परशुराम की,
आरती जो गावे ।
'पूर्णेन्दु' शिव साखि,
सुख सम्पति पावे ॥
ॐ जय परशुधारी..॥
Shri Parshuram Aarti - Read in English
Om Jay Parashudhaaree, Svaamee Jay Parashudhaaree । Sur Nar Munijan Sevat, Shreepati Avataaree ॥ Om Jay Parashudhaaree..॥
Aarti Parshuram AartiParshuram Jayanti Aarti

अन्य प्रसिद्ध श्री परशुराम आरती वीडियो

अगर आपको यह आरती पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

आरती ›

हनुमान आरती

मनोजवं मारुत तुल्यवेगं, जितेन्द्रियं,बुद्धिमतां वरिष्ठम्॥ आरती कीजै हनुमान लला की । दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥..

श्री बालाजी आरती

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा। संकट मोचन स्वामी तुम हो रनधीरा॥

आरती: श्री रामायण जी

आरती श्री रामायण जी की। कीरति कलित ललित सिय पी की॥ गावत ब्रहमादिक मुनि नारद...

ॐ जय जगदीश हरे आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

शिव आरती - ॐ जय शिव ओंकारा

जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥