आयो नंदगांव से होली खेलन नटवर नंद किशोर - भजन (Aayo Gandgaon Se Holi Khelan Natwar Nand Kishor)


आयो नंदगांव से होली खेलन नटवर नंद किशोर ।
आयो नंदगांव से होली खेलन नटवर नंद किशोर ।
नटवर नंद किशोर, आयो छलिया मखन चोर ।
आयो राधे राधे, आयो राधे राधे, आयो राधे राधे
आयो नंदगांव से होली खेलन नटवर नंद किशोर ।
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर ।
नटवर नन्द किशोर छलिया माखन चोर ।

संग में ग्वाल बाल मस्ताने, रबड़ी टिकिया घोटे छाने।
सजे स्वांग में ढप मनमाने ।
बने सखा पर लगे जनाने ।
भेट गुलाल हाथ पिचकारी, छाए रहे चहुं ओर।

आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर ।
नटवर नन्द किशोर छलिया माखन चोर ।

संघ झांझ ढप ढोल बजावत ।
तरह-तरह की गारी गावत ।
होली है, होली है शोर मचावत ।
अबीर गुलाल उड़ावत लावत भर भर बोर।

आयो राधे राधे, आयो राधे राधे, आयो राधे राधे
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर ।
नटवर नन्द किशोर छलिया माखन चोर ।

भीखम सखा फाग नहीं पावे ।
पकड़ जनानौ साज सजावे ।
घेर सकल सब नाच नचावे ।
इत में घेरूं गली रंगीली, उत्त साकली खोल।

आयो राधे राधे, आयो राधे राधे, आयो राधे राधे
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर ।
नटवर नन्द किशोर छलिया माखन चोर ।

यह है नंद गांव के पंडा ।
गाय चरावे बीने कांडा ।
आए लिन्हे ढाल प्रचंडा ।
झंडा छीन लगाओ डंडा, कर देओ भांडा फोड़ ।

आयो राधे राधे, आयो राधे राधे, आयो राधे राधे
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर ।
नटवर नन्द किशोर छलिया माखन चोर ।

आयो राधे राधे, आयो राधे राधे, आयो राधे राधे
आयो नंदगाँव से होरी खेलन नटवर नन्द किशोर ।
नटवर नन्द किशोर छलिया माखन चोर ।
Aayo Gandgaon Se Holi Khelan Natwar Nand Kishor - Read in English
Aayo Nandganv Se Holi Khelan Natwar Nand Kishor । Natwar Nand Kishor, Aayo Chhaliya Makhan Chor Sang Mein Gwal Baal Mastane, Rabdi Tikiya Ghote Chhane । Saje Swang Mein Dhap Manmaane ।
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanHoli BhajanPhalguna BhajanIskcon Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

एक दिन बोले प्रभु रामचंद्र - भजन

एक दिन बोले प्रभु रामचंद्र, मैं मन की बात बताता हूँ, तुम लेटे रहो हनुमान यहाँ, मैं तेरे चरण दबाता हूँ ॥

मुरख बन्दे, क्या है रे जग मे तेरा - भजन

ओ मुरख बन्दे, क्या है रे जग मे तेरा, ये तो सब झूठा सपना है, ये तो सब झूठा सपना है, क्या तेरा क्या मेरा, मुरख बन्दे, क्या है रे जग मे तेरा ॥

केवट राम का भक्त है: भजन

केवट राम का भक्त है, दोनों चरणों को धोना पड़ेगा, जल सरयू का गहरा भी है, पार उसको लगाना पड़ेगा, केवट राम का भक्त हैं, दोनों चरणों को धोना पड़ेगा ॥