अंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से: भजन (Anjani Ke Lala Ek Baar Mila De Mohe Ram Se)


अंजनी के लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥
ओ मतवारे राम तुम्हारी,
बात कभी ना टाले,
अर्जी सुन ले तेरे दास की,
भक्तो के रखवाले जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥

तू सेवक है सियाराम का,
मैं पायक हूँ तेरा,
एक जनम क्या सात जनम तक,
दास रहूं मैं तेरा जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥

तेरे ह्रदय में ओ बाबा,
सियाराम का डेरा,
दर्शन से मिट जाए मेरे,
जनम जनम का फेरा,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥

राम दुलारे तुमको दूँ मैं,
राम प्रभु की दुहाई,
‘हर्ष’ तेरे सेवक की बाबा,
करले आज सुनवाई जी,
अँजनी का लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥

अंजनी के लाला,
एक बार मिला दे मोहे राम से ॥
Anjani Ke Lala Ek Baar Mila De Mohe Ram Se - Read in English
Anjani Ke Lala, Ek Baar Mila De Mohe Ram Se ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जय जय गणराज जी: भजन

यह दास करे ध्यान तुम्हारा, हर पल तुमने दिया सहारा, मैं हूँ तेरा दास, मैं हूँ तेरा दास जी , तेरी जय होवे गणराज जी,
जय जय जय ॥

गणपति तुम सब गण के राजा: भजन

गणपति तुम सब गण के राजा, गणपति तूम सब गण के राजा, पूरण करो हमारे काज, पूरण करो हमारे काज, गणपति तूम सब गण के राजा, पूर्ण करो हमारे काज ॥

ओंकार स्वरूपा सदगुरु समर्था

ओंकार स्वरूपा सदगुरु समर्था, अनाथाच्या नाथा तुज नमो

मोरे गणराजा जी: श्री गणेश भजन

जय हो गणराजा जी, हो मै तो बलिहारी जाऊ तेरे नाम की, गौरा के तुम लाल प्रभु जी, अजब की शान तुम्हारी,
सबसे पहले पुजू तुमको, पूजे दुनिया सारी, मोरे गणराजा जी, हो मै तो बलिहारी जाऊं तेरे नाम की ॥

भगवन सब कमाल हैं प्यारे - भजन

भगवन सब कमाल हैं प्यारे, तेरी मेरी ढाल है प्यारे, भगवन सब कमाल हैं प्यारे, तेरी मेरी ढाल है प्यारे