अरे माखन की चोरी छोड़ साँवरे मैं समझाऊँ तोय - भजन (Are Makhan Ki Chori Chhod Sanvare Main Samjhau Toye)


अरे माखन की चोरी छोड़,
साँवरे मैं समझाऊँ तोय,
मैं समझाऊँ तोय,
कन्हैया मैं समझाऊँ तोय,
अरें माखन की चोरी छोड़,
साँवरे मैं समझाऊँ तोय ॥
नव लख धेनु तेरे बाबा के,
नव लख धेनु तेरे बाबा के,
नित नयो माखन होय,
अरें माखन की चोरी छोड़,
साँवरे मैं समझाऊँ तोय ॥

कमी नाही तेरे काहू की,
कमी नाही तेरे काहू की,
हँसी हमारी होय,
अरें माखन की चोरी छोड़,
साँवरे मैं समझाऊँ तोय ॥

बरसाने ते तेरी होय सगाई,
बरसाने ते तेरी होय सगाई,
नित प्रति चर्चा होय,
अरें माखन की चोरी छोड़,
साँवरे मैं समझाऊँ तोय ॥

बड़े घरन की राजदुलारी,
बड़े घरन की राजदुलारी,
नाम धरेंगी तोय,
अरें माखन की चोरी छोड़,
साँवरे मैं समझाऊँ तोय ॥

अरे माखन की चोरी छोड़,
साँवरे मैं समझाऊँ तोय,
मैं समझाऊँ तोय,
कन्हैया मैं समझाऊँ तोय,
अरें माखन की चोरी छोड़,
साँवरे मैं समझाऊँ तोय ॥
Are Makhan Ki Chori Chhod Sanvare Main Samjhau Toye - Read in English
Are Makhan Ki Chori Chhod, Sanware Main Samjhaun Toye, Main Samjhaun Toye, Kanhaiya Main Samjhaun Toye..
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

नटखट नटवर नागर कृष्णा: भजन

नटखट नटवर नागर कृष्णा, मनमोहन मुरलीधर कृष्णा ॥

गोबिंद चले चरावन गैया - भजन

गोबिंद चले चरावन गैया । दिनो है रिषि आजु भलौ दिन, कह्यौ है जसोदा मैया ॥

वृंदावनी वेणू: भजन

वृंदावनी वेणू कवणाचा माये वाजे । वेणूनादे गोवर्धन गाजे ॥

जाऊँ तोरे चरण कमल पर वारी - भजन

जाऊँ तोरे चरण कमल पर वारी, हेगोपाल गोिवंद मुरारी, शरणागत हूँ द्वार तिहारे