बजरंग बाला सबसे न्यारा: भजन (Bajrang Bala Sabse Nyara)


बजरंग बाला सबसे न्यारा,
सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा,
भक्तों में भक्त बड़ा मतवाला,
भक्तों में भक्त सबसे मतवाला,
सारी दुनिया का है ये रखवाला,
बजरँग बाला सबसे न्यारा,
सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा ॥
अंजनिपुत्र पवनसुत की तो,
महिमा अजब निराली है,
भुत पिशाच निकट नहीं आवे,
ये अतुलित बलशाली है,
इनसे बड़ा ना कोई दिलवाला,
इनसे बड़ा ना कोई दिलवाला,
भक्तों में भक्त बड़ा मतवाला,
सारी दुनिया का है ये रखवाला,
बजरँग बाला सबसे न्यारा,
सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा ॥

महावीर विक्रम बजरंगी,
बिगड़ी सबकी बनाते है,
मन की मुरादें पूरी करते,
सबके कष्ट मिटाते है,
सब देवों में बाबा देव निराला,
सब देवों में बाबा देव निराला,
भक्तों में भक्त बड़ा मतवाला,
सारी दुनिया का है ये रखवाला,
बजरँग बाला सबसे न्यारा,
सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा ॥

नाच नाचकर राम रिझाए,
भक्त बड़ा अलबेला है,
‘अमन’ राम को बस में जो करले,
हुआ ये भक्त अकेला है,
राम नाम के अमृत का पिने वाला,
राम नाम के अमृत का पिने वाला,
भक्तों में भक्त बड़ा मतवाला,
सारी दुनिया का है ये रखवाला,
बजरँग बाला सबसे न्यारा,
सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा ॥

बजरंग बाला सबसे न्यारा,
सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा,
भक्तों में भक्त बड़ा मतवाला,
भक्तों में भक्त सबसे मतवाला,
सारी दुनिया का है ये रखवाला,
बजरँग बाला सबसे न्यारा,
सब भक्तों को बड़ा लागे प्यारा ॥
Bajrang Bala Sabse Nyara - Read in English
Bajarng Bala Sabse Nyara, Sab Bhakto Ko Bada Lage Pyara, Bhakton Main Bhakt Bada Matwala, Bhakton Main Bhakt Bada Matwala, Sari Duniya Ka Hai Ye Rakhwala, Bajarng Bala Sabse Nyara, Sab Bhakto Ko Bada Lage Pyara ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी: भजन

ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी, तेरे बिना मैं कुछ नहीं बाबा सब कुछ तुझसे ही, ओ बजरंग बाला चरणों से लगा लो जी ॥

सजा है प्यारा दरबार बाबा का - भजन

सजा है प्यारा दरबार बाबा का, भक्तों ने मिलकर के किया है, श्रृंगार बाबा का, सजा हैं प्यारा दरबार बाबा का, लगे है न्यारा दरबार बाबा का ॥

सुनते सबकी पुकार जी: भजन

सुनते सबकी पुकार, जो भी श्रद्धा और प्रेम से है, आता इनके द्वार, बोलो जयकार, जय बजरंगी बोलो जी बोलो,
जय बजरंगी ॥

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले - भजन

मेरे बालाजी सरकार, के तो रंग निराले, दया द्रष्टि करते सब पर, मेहंदीपुर वाले है, मेरें बालाजी सरकार, के तो रंग निराले ॥

बजरंग बाला बड़ा हो मतवाला - भजन

बजरंग बाला बड़ा हो मतवाला, म्हे फेरा थारी माला, लागो हो मनभावना, आवो आवो नी, बालाजी म्हारे आंगणा ॥