गिरिजा के छैया, गणपति तुम्हे पुकारूँ: भजन (Girija Ke Chheya Ganpati Tumhe Pukaru )


गिरिजा के छैया,
गणपति तुम्हे पुकारूँ,
पूजूं मैं तुम्हे,
आरती तेरी उतारूँ,
गिरिजा के छैंया ॥
पान फूल मेवा से,
चरणों की सेवा से,
प्रथम तुम्हे पूजूं,
मैं छवि चित धारण,
गिरिजा के छैंया,
गणपति तुम्हे पुकारूँ,
गिरिजा के छैंया ॥

देव दुष्ट हन्ता हो,
जगत के नियंता हो,
शरण आऊं आपकी,
मैं पइयाँ पखारूँ,
गिरिजा के छैंया,
गणपति तुम्हे पुकारूँ,
गिरिजा के छैंया ॥

रिद्धि सिद्धि दाता हो,
ज्ञान के विधाता हो,
हर लो दुःख देवा,
आशा से तुम्हे निहारूं,
गिरिजा के छैंया,
गणपति तुम्हे पुकारूँ,
गिरिजा के छैंया ॥

गिरिजा के छैया,
गणपति तुम्हे पुकारूँ,
पूजूं मैं तुम्हे,
आरती तेरी उतारूँ,
गिरिजा के छैंया ॥
Girija Ke Chheya Ganpati Tumhe Pukaru - Read in English
Girija Ke Chheya, Ganpati Tumhe Pukaru, Poojun Main Tumhe, Aarati Teri Utarun, Girija Ke Chheya ॥
Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तोर पईरी दाई - भजन

तोर पईरी दाई पईरी वो, छुम छना ना ना ना ना बाजे... चढ़ :-माता झूमर झूमर के नाचे - छुम छना ना ना ना ना बाजे...

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

अरे रे मेरी जान है राधा - भजन

अरे रे मेरी जान है राधा, तेरे पे क़ुर्बान मैं राधा, रह न सकूंगा तुमसे दूर मैं ॥...

मेरे मालिक के दरबार में सब का खाता - भजन

मेरे मालिक के दरबार में, सब का खाता, जो कोई जैसी करनी करता, वैसा ही फल पाता, क्या साधू क्या संत गृहस्थी..

दुर्गे महाँ रानी नमो नमो - भजन

दुर्गे, महाँ रानी, नमो नमो । अम्बे, महाँ रानी, नमो नमो । दुर्गे, महाँ रानी, नमो नमो ॥ मेरी, मात भवानी, नमो नमो ।