नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मेहंदीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा - भजन (Mehandipur Ka Ye Bajrang Bala Bada)


मेहंदीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा - भजन
मेहंदीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा,
इसके दर से ना कोई भी खाली गया,
जो आया मुरादें मिली है उसे,
इसके दर से ना कोई सवाली गया,
मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥
ये तो दुखियों की झोली को क्षण में भरे,
विपदाओं के बादल को दूर करे,
घाटा के पर्वतों पे चमत्कार कर,
भक्तो के संकटों को निकाले गया,
इसके दर से ना कोई भी खाली गया,
मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥

तेरी मूरत सजीली वो पाषाण सी,
जिसमे ममता भरी है रे भगवान की,
तू तो खुद बना भक्त श्री राम का,
रामा रामा रटा देता ताली गया,
इसके दर से ना कोई भी खाली गया,
मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥

तेरे द्वारे पे भक्तो की भरमार है,
बैठा ले के तू प्रेतों का दरबार है,
कोई झूमे इधर कोई झूमे उधर,
तेरे सोटे का वार ना खाली गया,
इसके दर से ना कोई भी खाली गया,
मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥

लाया श्रीफल का भोग में श्री बालाजी,
तेरी ज्योति जगाने को ओ बालाजी,
तेरी पूजा रचाने को बजरंगबली,
घृत और सिंदूर की थाली लया,
इसके दर से ना कोई भी खाली गया,
मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥

मेहंदीपुर तो प्रभु वो ही जा पाएंगे,
जो भी सेवा में तेरी भजन गाएंगे,
मैं तो पूजा ना जानू ना जप तप तेरा,
मेरी बगिया का तू बन माली भया,
इसके दर से ना कोई भी खाली गया,
मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥

मेहंदीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा,
इसके दर से ना कोई भी खाली गया,
जो आया मुरादें मिली है उसे,
इसके दर से ना कोई सवाली गया,
मेहन्दीपुर का ये बजरंग बाला बड़ा ॥

Mehandipur Ka Ye Bajrang Bala Bada in English

Mehandipur Ka Ye Bajarang Bala Bada, Isake Dar Se Na Koi Bhi Khali Gaya, Jo Aaya Muraden Mili Hai Use, Isake Dar Se Na Koi Sawali Gaya, Mehandipur Ka Ye Bajarang Bala Bada ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन

श्री रामअवतार स्तुति बधाई, सोहर, जन्मदिन अवसरों पर लोकप्रिय है। भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौसल्या हितकारी ।

मेरी नैया पार लगेगी, माँ खड़ी है तू उस पार: भजन

मेरी नैया पार लगेगी, माँ खड़ी है तू उस पार, ना कोई माझी साथ में, ना हाथों पतवार ॥

जागरण की रात मैया, जागरण में आओ: भजन

जागरण की रात मैया, जागरण में आओ, माँ जागरण में आओ, आस लगाए बैठे है माँ, अब तो दरश दिखाओ, जागरण की रात मईया,
जागरण में आओ, माँ जागरण में आओं ॥

दातिये कर छावां: भजन

अम्मीये तेरे द्वारे विच्चों, जोतां दे लिशकारे विच्चों, मेहराँ भरे भंडारे विच्चों, मैं वी खुशियां पावां, दातिये कर छावां, तेरे प्यार दी ठंडड़ी छां, दातिये कर छावां ॥

तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछाई है: भजन

तेरे स्वागत में मैया जी, मैंने पलके बिछाई है, मैंने पलके बिछाई है मैंने पलके बिछाई है, चली आओ मेरी मैया, घड़ी शुभ फिर से आई है, तेरे स्वागत में मईया जी, मैंने पलके बिछाई है ॥

भक्तों के घर कभी, आजा शेरावाली: भजन

भक्तों के घर कभी, आजा शेरावाली, कुटिया का मान, बढ़ा जा शेरावाली, भक्तो के घर कभी, आजा शेरावाली ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP