गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना - भजन (Gurudev Daya Karke Mujhko Apna Lena)


मैं शरण पड़ा तेरी चरणों में जगह देना,
गुरुदेव दया करके मुझको अपना लेना ।
करूणानिधि नाम तेरा,
करुन दिखलाओ तुम,
सोये हुए भाग्यो को,
हे नाथ जगाओ तुम ।
मेरी नाव भवर डोले,
इसे पार लगा देना,
गुरुदेव दया करके,
मुझको अपना लेना ॥

जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा ।
जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा ॥

तुम सुख के सागर हो,
निर्धन के सहारे हो,
इस तन में समाये हो,
मुझे प्राणों से प्यारे हो ।
नित्त माला जपूँ तेरी,
नहीं दिल से भुला देना,
गुरुदेव दया करके,
मुझको अपना लेना ॥

पापी हूँ या कपटी हूँ,
जैसा भी हूँ तेरा हूँ,
घर बार छोड़ कर,
मैं जीवन से खेला हूँ ।
दुःख का मार हूँ मैं,
मेरा दुखड़ा मिटा देना,
गुरुदेव दया करके,
मुझको अपना लेना ॥

मैं सब का सेवक हूँ,
तेरे चरणों का चेरा हूँ,
नहीं नाथ भुलाना मुझे,
इसे जग में अकेला हूँ ।
तेरे दर का भिखारी हूँ,
मेरे दोष मिटा देना,
गुरुदेव दया करके,
मुझको अपना लेना ॥

इन चरनन की पाऊं सेवा,
जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा ।
Gurudev Daya Karke Mujhko Apna Lena - Read in English
Main Sharan Pada Teri Charanon Mein Jagah Dena, Gurudev Daya Karke Mujhko Apna Lena
Bhajan Guru BhajanGurudev BhajanGuru Purnima BhajanVyasa Purnima BhajanSant Ravidas BhajanRavidas Jayanti Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी: भजन

दुर्गे भवानी तू ही काली कल्याणी, तेरी शक्ति है अपार, कोई पाया नहीं पार, मैया जगदम्बे, जगदम्बे, दुर्गें भवानी तू ही काली कल्याणी ॥

मैया तुमसे मेरी, छोटी सी है अर्जी: भजन

मैया तुमसे मेरी, छोटी सी है अर्जी, मानो या ना मनो, आगे तेरी मर्जी, मावड़ी रखले तू, चरणों के पास ॥

आउंगी आउंगी मै अगले, बरस फिर आउंगी: भजन

आउंगी आउंगी मै अगले, बरस फिर आउंगी, लाऊंगी लाऊंगी तेरी, लाल चुनरियाँ लाऊंगी ॥