जब भक्त बुलाते हैँ हरि दौड़ के आते हैँ - भजन (Jab Bhakt Bulate Hain Hari Daud Ke Aate Hain)


जब भक्त बुलाते हैँ, हरि दौड़ के आते हैँ ॥
वो तो दीन और दुःखीओं को ॥
आ के गले लगाते हैँ, हरि दौड़ के आते हैँ,
जब भक्त बुलाते हैँ...
द्रोपदी ने जब, उन्हें पुकारा, दौड़े दौड़े आ गए ।
भरी सभा में, चीर बढ़ा के, उसकी लाज बचा गए ॥
वो बहुत दयालु हैँ, वो दया के सागर हैँ,
वो चीर बढ़ाते हैँ, हरि दौड़ के आते हैँ,
जब भक्त बुलाते हैँ...

अर्जुन ने जब, उन्हें पुकारा, सार्थी बनके आ गए ।
गीता का, उपदेश सुना के, उसका भरम मिटा गए ॥
वो ज्ञान सिखाते हैँ, वो भरम मिटाते हैँ,
वो गले लगाते हैँ, हरि दौड़ के आते हैँ,
जब भक्त बुलाते हैँ...

धन्ने ने जब, उन्हें पुकारा, ठाकुर बनके आ गए ।
पत्थरों में, दर्श दिखा के, प्रेम का भोग लगा गए ॥
वो दर्श दिखाते हैँ, वो हल चलाते हैँ,
वो मान बढ़ाते हैँ, हरि दौड़ के आते हैँ,
जब भक्त बुलाते हैँ...

मित्र सुद्दामा, द्वारे आए, दौड़े दौड़े आ गए ।
दो मुठी, सत्तू के बदले, उसका महल बना गए ॥
वो फ़र्ज़ निभाते हैँ, वो गले लगाते हैँ,
वो महल बनाते हैँ, हरि दौड़ के आते हैँ,
जब भक्त बुलाते हैँ...
Bhajan Hari BhajanShri Hari BhajanNarayan Jaap BhajanShri Vishnu BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जब भक्त बुलाते हैँ हरि दौड़ के आते हैँ - भजन

जब भक्त बुलाते हैँ, हरि दौड़ के आते हैँ ॥ वो तो दीन और दुःखीओं को ॥ आ के गले लगाते हैँ, हरि दौड़ के आते हैँ, जब भक्त बुलाते हैँ...

सबसे पहला मनावा, थाने देवा रा सरदार - भजन

सबसे पहला मनावा, थाने देवा रा सरदार, रणत भवन सु आप पधारो, हो रही जय जयकार, सबसु पहला मनावा, थाने देवा रा सरदार ॥

अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे: भजन

अगर नाथ देखोगे अवगुण हमारे, तो हम कैसे भव से लगेंगे किनारे ॥..

कृपालु बड़े हैं श्री श्याम सुन्दर - भजन

कृपालु बड़े हैं श्री श्याम सुन्दर, कृपालु कृपा की बरसात कर दे, इनके हृदय में प्रेम भरा है, भगवन सबों से प्रेम है करते ॥

राधा से कर दे सगाई: भजन

कहते है कृष्ण कन्हाई, राधा से कर दे सगाई, मेरी राधा से कर दे सगाई..