जय जय हों श्री गणेशा, किरपा करना हमेशा: भजन (Jai Jai Ho Shree Ganesha Kripa Karna Hamesha )


जय जय हो श्री गणेशा,
किरपा करना हमेशा ॥
दोहा – श्री गणेश पद वंद के,
धरऊ गुरु का ध्यान,
नारद शारद शेष महेश,
बंदऊ श्री भगवान।
श्री पति लक्ष्मी पति,
सीता पति श्री राम,
श्री गुरुदेव को मेरा,
बार बार प्रणाम ॥

जय जय हो श्री गणेशा,
किरपा करना हमेशा,
आए है तेरे दर पे गणेशा,
आए है तेरे दर पे,
काटो सकल कलेशा,
जय जय हों श्री गणेशा,
कृपा करना हमेशा ॥

हो सुख करता दुख हरता,
मंगल मूर्ति दाता,
हो विध्न विनाशक स्वामी,
सबका भाग्य विधाता,
दुनिया में सबसे पहले गणेशा,
होती है तेरी पूजा,
जय जय हों श्री गणेशा,
किरपा करना हमेशा ॥

अद्भुत है तेरी महिमा,
संत करे निज सेवा,
भोग लगे तुझे निस दिन,
मोदक लड्डू मेवा,
हर दम तुझे मैं गाऊं गणेशा,
वरदान देना ऐसा,
जय जय हों श्री गणेशा,
किरपा करना हमेशा ॥

जय जय हों श्री गणेशा,
किरपा करना हमेशा,
आए है तेरे दर पे गणेशा,
आए है तेरे दर पे,
काटो सकल कलेशा,
जय जय हों श्री गणेशा,
किरपा करना हमेशा ॥
Jai Jai Ho Shree Ganesha Kripa Karna Hamesha - Read in English
Jay Jay Ho Shree Ganesha, Kirapa Karana Hamesha, Aaye Hai Tere Dar Pe Ganesha, Aaye Hai Tere Dar Pe, Kaato Sakal Kalesha, Jay Jay Hon Shree Ganesha, Krupa Karana Hamesha ॥
Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ: भजन

हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ, आरती उतारूँ प्यारे तुमको मनाऊँ, अवध बिहारी तेरी आरती उतारूँ, हे राजा राम तेरी आरती उतारूँ ॥

छोटे छोटे घुँगरू छोटे छोटे पाँव: भजन

छोटे छोटे घुँगरू छोटे छोटे पाँव, छम छम नाचे देखो वीर हनुमान ॥

जन्मे है राम रघुरैया, अवधपुर में - भजन

जन्मे है राम रघुरैया, अवधपुर में बाजे बधैया, बाजे बधैया बाजे बधैया, जन्में है राम रघुरैया, अवधपुर में बाजे बधैया ॥

प्रभु जी तुम चंदन हम पानी - भजन

प्रभु जी तुम चंदन हम पानी, जाकी अंग-अंग बास समानी, प्रभु जी तुम चँदन हम पानी ॥