जपता है श्री राम की माला, राम के गुण वो गाता है - भजन (Japta Hai Shree Ram Ki Mala Ram Ke Kun Vo Gata Hai)


जपता है श्री राम की माला,
राम के गुण वो गाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है ॥
बलापन से राम दरस की,
मन में आस लगाए थे,
खुद बन गए छोटा वानर,
और शिव को मदारी बनाए थे,
महल अयोध्या आ गए दोनों,
महल में अलख जगाए थे,
शिव शंकर ने डमरू बजाया,
हनुमत नाच दिखाए थे,
छोटा वानर बनकर हनुमत,
राम का दर्शन पाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है ॥

सागर पार किया था तुमने,
लंका नगरी धाए थे,
लंका जलाकर रावण की,
सीता की सुधि तुम लाए थे,
मेघनाद ने शक्ति मारी,
लक्ष्मण जी मुरछाए थे,
संजीवन लाकर तुमने,
लक्ष्मण के प्राण बचाए थे,
रामचंद्र के बिगड़े सारे,
बजरंग काज बनाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है ॥

राम जी लौट अयोध्या आए,
राजतिलक की तयारी है,
चवर ढुलाए भरत शत्रुघ्न,
नाचे अयोध्या सारी है,
विभीषण ने फिर बिच सभा में,
इनका मजाक उड़ाया है,
अपना सीना चिर के राम,
सिया का दरश कराया है,
इसीलिए तो सबसे बड़ा ये,
रामभक्त कहलाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है ॥

जपता है श्री राम की माला,
राम के गुण वो गाता है,
राम की भक्ति राम की पूजा,
हनुमत के मन भाता है ॥
Japta Hai Shree Ram Ki Mala Ram Ke Kun Vo Gata Hai - Read in English
Japata Hai Shree Ram Ki Mala, Ram Ke Gun Wo Gata Hai, Ram Ki Bhakti Ram Ki Pooja, Hanumat Ke Maan Bhata Hai ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

लाखो के दुःख लिए हर दातिए - भजन

लाखो के दुःख लिए हर दातिए, झोलियाँ गरीबों की भी भर दातिए, सबको दिए खुशियों के वर दातिए, सबको दिए खुशियों के वर दातिए, झोलियाँ गरीबों की भी भर दातिए ॥

मत बरसो इन्दर राज - भजन

अजी मत बरसो इन्दर राज, या जग सेठाणी भीजे, या जग सेठाणी भीजे, म्हारी राज राणी भीजे, अजी मत बरसो इन्दर राज, या जग सेठाणी भीजे ॥