मेरे दरवाजे पे हनुमान का, पहरा होता है - भजन (Mere Darwaje Pe Hanuman Ka Pehra Hota Hai)


जब जब भी संकट का मुझ पर,
घेरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है ॥
जब से आए घर में मेरे,
घर के संकट भाग गए,
हम तो सोए थे गहरी नींद में,
हनुमान जी जाग रहे,
हर गली हर कुचे इनका,
हर गली हर कुचे इनका,
बसेरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है ॥

मुझसे ज्यादा चिंता करते,
ये मेरे घर बार की,
करते है रखवाली हरदम,
ये मेरे परिवार की,
जपते जपते नाम इन्ही का,
जपते जपते नाम इन्ही का,
सवेरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है ॥

श्री राम का सेवक है ये,
भक्तो का रखवाला है,
इसकी महिमा बहुत बडी है,
इसका खेल निराला है,
भक्तो से भगवान का रिश्ता,
भक्तो से भगवान का रिश्ता,
गहरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है ॥

जब जब भी संकट का मुझ पर,
घेरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है,
मेरे दरवाजे पे हनुमान का,
पहरा होता है ॥
Mere Darwaje Pe Hanuman Ka Pehra Hota Hai - Read in English
Jab Jab Bhi Sankat Ka Mujh Par, Ghera Hota Hai, Mere Daravaje Pe Hanuman Ka, Pahara Hota Hai, Mere Daravaje Pe Hanuman Ka, Pahara Hota Hai ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरौ ललना - भजन

जुग जुग जीवै री यशोदा मैया तेरौ ललना, तेरौ ललना नंदरानी तेरौ ललना...

फागण आयो रंगीलो महीनों श्याम - भजन

फागण आयो रंगीलो महीनों श्याम, म्हारा होसी सगळा काम, फागणियो प्यारो आय गयो

रिद्धि सिद्धि के संग में, हे गौरी लाल पधारो: भजन

रिद्धि सिद्धि के संग में, हे गौरी लाल पधारो, सब बाधा विघन मिटा कर, सब बाधा विघन मिटा कर, मेरे कारज सभी संवारो, रिद्धि सिद्धी के संग में, हे गौरी लाल पधारो ॥

गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे: भजन

इनकी शरण में आओगे, सुख सम्रद्धि पाओगे, भव सागर से तरना है, इनका दर्शन करना है, ज़िन्दगी में तेरे, खुशियाँ भर जाए रे,
गणपति के चरणो में, ध्यान लगा ले रे ॥

आना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में - भजन

आना गणपति देवा, हमारे घर कीर्तन में, मंगल कारज हो जब, हमारे घर आँगन में, दर्शन दिखाना तुम, हमको ऐ देवा, आना होके सवार, मूषक वाले वाहन में, आना गणपतिं देवा, हमारे घर कीर्तन में ॥