मोहे तो लगन, मेरे खाटू धाम की: भजन (Mohe to Lagan Mere Khatu Dham Ki)


ना मैं जाऊं मथुरा काशी,
मेरी इच्छा ना ज़रा सा,
मोहे चाह नहीं,
अब किसी धाम की,
मोहे तो लगन,
मेरे खाटू धाम की,
मोहें तो लगन,
मेरे खाटू धाम की ॥
कष्टों ने घेरा मुझे,
मिला ना सहारा,
हाथ बढ़ाया तूने,
कष्टों से तारा,
तेरे सिवा दुनिया में,
कोई ना हमारा,
मुझ पे सदा ही रहे,
हाथ तुम्हारा,
अब कोई ये बताये,
हम चाहे तो क्या चाहे,
हमें चाह नहीं,
अब किसी काम की,
मोहें तो लगन,
मेरे खाटू धाम की ॥

कुछ नहीं मांगू मैं अब,
किसी और धाम से,
सब कुछ मिला है मुझे,
बाबा तेरे नाम से,
डरता नहीं मैं अब,
किसी अंजाम से,
मुझको पता है अब,
जियूँगा आराम से,
रहूं चरणों के पास,
सदा यही अरदास,
मोहे सुध ही ना रहे,
अब सुबह शाम की,
मोहें तो लगन,
मेरे खाटू धाम की ॥

फागुन का मेला आया,
मन नहीं माना,
हाथ में निशान लेके,
चल पड़ा दीवाना,
चंग नगाड़ा बाजे,
नाचू मैं धमाल में,
भक्तों के संग नाचू,
गाऊं झूमूँ ताल में,
मेरा बाबा है कमाल,
खुश रखता है अपने लाल,
होली खेलेंगे हम,
बाबा तेरे धाम की,
मोहें तो लगन,
मेरे खाटू धाम की ॥

ना मैं जाऊं मथुरा काशी,
मेरी इच्छा ना ज़रा सा,
मोहे चाह नहीं,
अब किसी धाम की,
मोहे तो लगन,
मेरे खाटू धाम की,
मोहें तो लगन,
मेरे खाटू धाम की ॥
Mohe to Lagan Mere Khatu Dham Ki - Read in English
Na Main Jaun Mathura Kashi, Meri Ichha Na Jarasa, Mohe Chhah Nahi, Ab Kisi Dham Ki, Mohe To Lagan, Mere Khatu Dham Ki, Mohe To Lagan, Mere Khatu Dham Ki ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

रख लाज मेरी गणपति - भजन

रख लाज मेरी गणपति, अपनी शरण में लीजिए । कर आज मंगल गणपति..

मेरी पूजा को सफल बनाओ: भजन

मेरी पूजा को सफल बनाओ, तुम बनाओ, गणराज गजानन आओ, गणराज गजानन आओ ॥

गणपति मेरे अँगना पधारो: भजन

गणपति मेरे अंगना पधारो, आस तुमसे लगाए हुए है, काज कर दो हमारे भी पुरे, तेरे चरणों में हम तो खड़े है,
गणपति मेरे अँगना पधारो ॥

गौंरी सुत गणराज गजानन, विघ्न हरण मंगल कारी: भजन

गौरी सुत गणराज गजानन, विघ्न हरण मंगल कारी, जो नर तुमको प्रथम मनावे, जो नर तुमको प्रथम मनावे, दुविधा मिट जावे सारी, गौंरी सुत गणराज गजानन, विघ्न हरण मंगल कारी ॥

राधे राधे बोल किस्मत खुल जाएगी - भजन

राधे राधे बोल किस्मत खुल जाएगी, राधे... राधे... ॥।बोल, किस्मत खुल जाएगी ॥ तेरा, कुछ ना, लगेगा मोल... जय श्री राधे... ।