Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम तुम बड़े दयालु हो: भजन (Ram Tum Bade Dayalu Ho)


राम तुम बड़े दयालु हो: भजन
राम तुम बड़े दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥
और ना कोई हमारा है,
मुझे इक तेरा सहारा है,
नईया डोल रही मेरी,
हरी जी तुम करो ना अब देरी ।

राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥

तेरा यश गाया वेदों ने,
पार नहीं पाया वेदों ने,
नेती नेती गाया वेदों ने ।

राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥

भले हैं बुरे हैं तेरे हैं,
तेरी माया के घेरे हैं,
फिर भी हम बालक तेरे हैं ।

राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥

सहारा भक्तों के हो आप,
मिटाते हो सब के संताप,
करें जो भक्ति भाव से जाप ।

राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥

तुम्हारा नाम मिले भगवन,
सुबह और शाम मिले भगवन,
भक्ति का दान मिले भगवन ।

राम तुम बड़ें दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥

राम तुम बड़े दयालु हो,
नाथ तुम बड़े दयालु हो,
हरी जी तुम बड़े दयालु हो ॥

श्री राम, जय राम, जय जय राम ।
श्री राम, जय राम, जय जय राम ।
श्री राम, जय राम, जय जय राम ।
श्री राम, जय राम, जय जय राम ।

Ram Tum Bade Dayalu Ho in English

Ram Tum Bade Dayalu Ho, Nath Tum Bade Dayalu Ho, Hari Ji Tum Bade Dayalu Ho ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navami BhajanJanaki Jayanti BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanRam Sita Vivah BhajanInspirational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanAnil Hanslas Bhaiya Bhajan

अन्य प्रसिद्ध राम तुम बड़े दयालु हो: भजन वीडियो

Different Version By Anandmurti Gurumaa

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

गुरु मेरी पूजा, गुरु गोबिंद, गुरु मेरा पारब्रह्म - भजन

गुरु मेरी पूजा गुरु गोबिंद, गुरु मेरा पारब्रह्म, गुरु भगवंत, गुरु मेरा देव अलख अभेव...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी - भजन

श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

Janmashtami - Janmashtami
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP